Maharashtra News: 85 दिन बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को मिली बड़ी जीत, CM एकनाथ शिंदे खेमे को दी पटखनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Sep 2022 6:38 PM
Maharashtra News: बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने के लिए इजाजत मिल गई है.इससे पहले बीएमसी ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को शिवाजी पार्क में वार्षिक दशहरा रैली करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था.
Maharashtra News: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को सीएम एकनाथ शिंदे गुट के खिलाफ बड़ी जीत मिली है. दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली (Dussehra Rally) करने के लिए इजाजत मिल गई है. जबकि, हाई कोर्ट (Bombay High Court) का यह फैसला एकनाथ शिंदे गुट के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. उद्धव गुट के लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि, बीते 85 दिनों में पहली बार उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे को मात दी है.
Maharashtra | Bombay High Court hears petitions of Shiv Sena factions seeking permission for Dussehra rally at Shivaji Park.
— ANI (@ANI) September 23, 2022
न्यायमूर्ति आरडी धनुका और न्यायमूर्ति कमल खाटा की खंडपीठ ने ठाकरे गुट शिवसेना गुट और उसके सचिव अनिल देसाई द्वारा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को अनुमति दे दी. हालांकि, उद्धव गुट को आयोजन की इजाजत देते हुए कोर्ट ने कुछ बातों को ख्याल रखने को भी कहा है. हाई कोर्ट ने कानून व्यवस्था बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है.
बीएमसी ने इजाजत देने से किया था इनकार: इससे पहले बीएमसी ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को शिवाजी पार्क में वार्षिक दशहरा रैली करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था. अदालत ने इस पर कहा, बीएमसी का आदेश स्पष्ट रूप से कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. पीठ ने ठाकरे लीड शिवसेना को 2 से 6 अक्टूबर तक शिवाजी पार्क का उपयोग करने की अनुमति दी है.
बीएमसी ने कोर्ट में दी थी यह दलील: वहीं, हाईकोर्ट में बीएमसी ने 21 सितंबर को कहा था कि वह ठाकरे गुट का आवेदन इसलिए खारिज किया गया था क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक सदा सारवंकर ने भी ऐसी ही अर्जी दी थी. ऐसे में किसी को अनुमति दी जाती है तो इससे पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती थी. बता दें. शिवसेना के उद्धव गुट और विद्रोही धड़े के एकनाथ शिंदे गुट ने मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी-अपनी रैलियां आयोजित करने के लिए बीएमसी से इजाजत मांगी थी.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Supreme Court: कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा को SC से मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










