नागपुर में पीएम मोदी ने दी सौगात, मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटन, दूसरे चरण का शिलान्यास

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Dec 2022 4:35 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का का भी किया उद्घाटन. अपने दौरे में पीएम मोदी ने कहा कि आज जब चौथी औद्योगिक क्रांति का समय है, तो भारत इसे गंवा नहीं सकता.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर है. अपने दौरे में पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई का करने वाले हैं. पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम मोदी ने रेल परियोजना के दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया. इस परियोजना को कुल 6700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी: इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. बता दें, पीएम मोदी ने देश की छठवीं नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उद्घाटन किया है.  

पीएम मोदी ने की मेट्रो में सवारी: पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही फ्रीडम पार्क से लेकर खपरी तक नागपुर मेट्रो की सवारी भी की. पीएम मोदी ने ट्रेन में यात्रा के दौरान छात्रों से बातचीत भी की. पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर यात्रा के लिए टिकट खरीदा था.

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने नागपुर में लोगों को संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि जब पहली औद्योगिक क्रांति आई थी उस समय भारत उसका लाभ नहीं उठा पाया था. दूसरी और तीसरी औद्योगिक क्रांति में भी हम पीछे रहे लेकिन आज जब चौथी औद्योगिक क्रांति का समय है, तो भारत इसे गंवा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली है. हम सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास पर बल दे रहे हैं.

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन: अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 520 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले और महाराष्ट्र में नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी गोवा में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे. इस हवाई अड्डे को करीब 2870 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. बता दें.  नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola