उद्धव ठाकरे को फिर झटका, सुभाष देसाई का बेटा भूषण शिवसेना में शामिल

Updated:
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे को फिर झटका, सुभाष देसाई का बेटा भूषण शिवसेना में शामिल

भूषण देसाई के पिता सुभाष देसाई ठाकरे परिवार के बेहद करीबी रहे हैं. उद्धव ठाकरे जब सीएम थे उस समय सुभाष महा विकास अघाड़ी सरकार में उद्योग और खनन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे को झटके पे झटका लगने का सिलसिला नहीं थम रहा. पहले सीएम पद गया फिर शिवसेना का नाम और सिंबल छिन गया. अब उन्हें एक और आघात लगा है. दरअसल उद्धव के करीबी रहे सुभाष देसाई का बेटा भूषण देसाई शिवसेना में शामिल हो गये हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा.

बाला साहेब मेरे भगवान- भूषण: वहीं, शिवसेना का दामन थामने के बाद भूषण देसाई ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे उनके लिए भगवान के समान हैं. वहीं, शिवसेना में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं. इस कारण मुझे इसमें विश्वास है. भूषण ने कहा कि उन्हें पहले भी शिंदे के साथ काम करने का अनुभव है.

बीएमसी चुनाव होने वाले हैं: गौरतलब है कि मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएससी) का चुनाव होने वाला है. ऐसे में भूषण देसाई का उद्धव को छोड़ शिंदे के साथ हो जाना अहम घटना माना जा रहा है. गौरतलब है कि भूषण देसाई के पिता सुभाष देसाई ठाकरे परिवार के बेहद करीबी रहे हैं. उद्धव ठाकरे जब सीएम थे उस समय सुभाष महा विकास अघाड़ी सरकार में उद्योग और खनन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. 

Also Read: राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह ने क्या कह दिया कि अधीर रंजन ने पत्र लिखकर बयान हटाने की कर दी मांग

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola