UP Weather Update: लखनऊ सहित यूपी के अधिकांश जिलों में उमस से लोग बेहाल, जानें कब होगी बारिश-अपने शहर का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 17 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश के बाद एक बार फिर उमस अपना असर दिखा रही है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 48 घंटे में तेज बारिश नहीं हुई है, इस वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. सुबह के वक्त ही लोग पसीने से लथपथ हो रहे हैं.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में कुछ जगहों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है, इस वजह से मौसम में उमस का असर देखने को मिल रहा है. हालांकि एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त से राजधानी के तापमान में गिरावट आ सकती है. उत्तर प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इससे पहले ही कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 17 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं. प्रदेश में गुरुवार को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर और गोरखपुर में बारिश होने के आसार हैं.
इसी तरह बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, कौशांबी, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी बारिश होने के आसार हैं. वहीं कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज और चित्रकूट में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या में भी बादल बरस सकते हैं.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 18 अगस्त को भी पूर्वी यूपी में बादल गरजने के साथ एक दो स्थान पर बिजली गिरने की भी उम्मीद है. 19 और 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.
दोनों ही दिन पश्चिमी व पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बिजली गिरने के आसार हैं. इसके बाद 21 और 22 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस तरह प्रदेश में फिलहाल 22 अगस्त तक बारिश के आसार हैं.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर संभावित कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले काफी दिनों से हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही मानसून द्रोणी 17 अगस्त से दक्षिण की ओर खिसकना शुरू करेगी. 18 अगस्त तक अपनी सामान्य स्थिति के आसपास पहुंचने के साथ ही पूर्वी यूपी में 18 अगस्त से बारिश के क्षेत्रीय वितरण और तीव्रता में वृद्धि होना शुरू हो जाएगा.
मौसम की बदली हुई परिस्थितियों के कारण पश्चिमी यूपी में इसका प्रभाव 20 अगस्त के आस-पास पहुंचेगा. इससे प्रदेश में कुछ स्थानों से लेकर अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
इस दौरान प्रदेश के दक्षिणावर्ती विन्ध्य और बुंदेलखंड के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. इसके प्रभाव से राजधानी लखनऊ में भी 18 अगस्त की देर शाम से छिटपुट बारिश का दौर शुरू होने की वजह से 19 अगस्त से तापमान में गिरावट होने के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




