ePaper

UP Weather Update: यूपी में इस सप्ताह सक्रिय रहने के बाद विदा लेगा मानसून, पुरवा हवा-बारिश से कई जगह मिली राहत

Updated at : 24 Sep 2023 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में इस सप्ताह सक्रिय रहने के बाद विदा लेगा मानसून, पुरवा हवा-बारिश से कई जगह मिली राहत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक मानसून के असर के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप की तल्खी कम परेशान करेगी. पुरवा हवा चलने का असर मौसम में देखने को मिल रहा है. प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी में इस सप्ताह सक्रिय रहने के बाद विदा लेगा मानसून, पुरवा हवा और बारिश से कई जगह मिली राहत

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले अंदाज से कई जगह लोगों को राहत मिली है. बारिश के साथ पुरवा हवा चलने और प्रदेश के करीब विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में असर देखने को मिला है. कई जगह दिन-रात के तापमान में गर्मी का असर कम हुआ है. लखनऊ में बीते चौबीस घंटे में पुरवा हवा से लोगों ने राहत महसूस की. बादलों की आवाजाही बनी रही. वहीं कुछ जगह उमस की स्थिति बरकरार है. इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक अभी करीब एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून का प्रभाव बना रहेगा. हालांकि पश्चिमी यूपी के जनपदों में इसका असर कम देखने को मिलेगा. इसके बाद मानसून विदाई लेगा.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमी भारत से मानसून के लौटने की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक इसका असर रहेगा. इस वजह से गर्मी से राहत भी मिलती रहेगी.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक मानसून के असर के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप की तल्खी कम परेशान करेगी. पुरवा हवा चलने का असर मौसम में देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही दक्षिणी बिहार पर एक सिस्टम सक्रिय है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को राहत पहुंचा रहा है.

पश्चिमी यूपी की बात करें तो मेरठ समेत कई जिलों में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है. हालांकि बीते चौबीस घंटे में आसमान में बादल छाए और मौसम नम हो गया. शामली में बारिश हुई, जबकि बागपत और मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच दिन में ही अंधेरा हो गया.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं. इसके बाद 25, 26, 27, 28 और 29 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर और पूरी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. इस दौरान पूर्वाचल में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola