UP Weather Update: यूपी में उमस-गर्मी का जोर, बादलों की आवाजाही के बीच होगी बारिश, जानें मौसम से जुड़ा अपडेट

UP Weather Update: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. लखनऊ में शनिवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान से हुई है. वहीं पश्चिमी यूपी में फिलहाल बारिश का असर जारी रहेगा.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी में बारिश के कारण मौसम बदल गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली. वहीं शनिवार को भी पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की भी संभावना जताई गई है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. लखनऊ में शनिवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान से हुई है. वहीं पश्चिमी यूपी में फिलहाल बारिश का असर जारी रहेगा. बारिश के कारण यहां कई जगह तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. पश्चिमी यूपी में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुजफ्फरनगर में बारिश होने से धान की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है. वहीं बिजनौर जनपद में तेज हवा के साथ बारिश होने से गन्ना फसल गिर गई.
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, मीरजापुर और सोनभद्र जनपद में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी बिजली गिरने और बादल गरजने का अलर्ट है। साथ ही उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुलतानपुर, अयोध्या और आगरा जिले में भी बिजली गिरने के आसार हैं.
Also Read: Aaj Ka Rashifal 16 सितंबर 2023: मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले होंगे परेशान, आज का राशिफल
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 17, 18 और 19 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. 20 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके बाद 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं.
मानसून को लेकर मौसम प्रणाली पर नजर डालें तो वर्तमान में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर दक्षिण-पूर्व व उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्व व मध्य प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ ही गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र पर है.
इससे संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके मध्य प्रदेश में आगे बढ़ने की संभावना है. मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, सतना, अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, जमशेदपुर, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




