UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जगह बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Uttar Pradesh Weather Update: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यूपी में वेदर में बदलाव का असर अगले चौबीस घंटे और देखने को मिल सकता है. प्रदेश में मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जगहों पर बारिश हुई, तो कई जगह दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही. ये उठापटक अभी जारी रह सकती है.
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. कुछ जगहों पर जहां धूप के बीच गर्मी अपना असर दिखा रही है तो कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश में बुधवार को भी धूप और बादलों की आंखमिचौली जारी रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यूपी में वेदर में बदलाव का असर अगले चौबीस घंटे और देखने को मिल सकता है. प्रदेश में मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जगहों पर बारिश हुई, तो कई जगह दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये उठापटक अभी जारी रह सकती है. अगले दो दिनों तक कई जगह बारिश होने के आसार हैं. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं. ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में कुछ जनपदों बारिश की स्थिति बन सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर और एटा में 6 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, आगरा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कानपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, बरेली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




