ePaper

UP B.Ed JEE Result 2023 जारी, इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट करें चेक

Updated at : 30 Jun 2023 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
UP B.Ed JEE Result 2023 जारी, इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट करें चेक

UP B.ED Result 2023: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं तीन बजे के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. 15 जून 2023 को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.ED JEE) 2023 का परिणाम आज तीन बजे जारी होगा.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज तीन बजे जारी होगी. बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं तीन बजे के बाद रिजल्ट चेक कर सकते है. बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2023 को आज यानी शुक्रवार 30 जून 2023 को दोपहर 3 बजे घोषित करेगा. इसके साथ ही, बीयू ने उत्तर प्रवेश बीएड एंट्रेंस रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर एक्टिव कर दिया है. वहीं बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी ने राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में संचालित होने वाले दो वर्षीय शिक्षा स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए 15 जून 2023 को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.ED JEE) 2023 का परिणाम को आज से चेक कर सकते है.

15 जून को करायी गयी थी परीक्षा

बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय 15 जून को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (B.Ed JEE) 2023 में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा सेक्शन में जाना होगा. यूपी बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो सकती है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. काउंसलिंग के दौरान सबसे अधिक मारामारी राजकीय और एडेड कॉलेजों की लगभग 7500 सीटों पर होगी.

उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा

उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर नये पेज पर अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा. इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे. इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए. यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2023 में जो उम्मीदवार सफल होते हैं, उन्हें दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा.

Also Read: प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी, आज गरीबों को सौंपेंगे माफिया अतीक से मुक्त करायी गयी जमीन पर बने आवासों की चाबी UP B.Ed JEE Result 2023 : कैसे चेक करें रिजल्ट
  • – bujhansi.ac.in पर जाएं.

  • – Uttar Pradesh BEd JEE 2023 वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें.

  • – Click Here for Download Score Card के लिंक पर क्लिक करें.

  • – यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर रिजल्ट चेक करें.

अगर यूपी बीएड जेईई स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड करने में परेशानी होगी तो वे बीयू द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन 0510-2441145 पर कॉल करके या आधिकारिक ईमेल आइडी bedhelpline@bujhansi.ac.in पर मेल करके सहायता ले सकते हैं.

सफल छात्रों को इन विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश, देखें लिस्ट
  • रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली

  • डॉ . भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा

  • लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ

  • डॉ . राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या

  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी

  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी

  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी

  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर

  • छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर

  • प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज

  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया

  • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर

  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ

  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा

  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़

  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर

  • महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola