Sanjeev Jeeva Murder: संजीव जीवा हत्याकांड की विवेचना करेगी पुलिस की दो टीमें, SIT इन बिन्दुओं पर करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन

संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड की विवेचना के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया. जिसमें चार-चार पुलिसकर्मी शामिल किये गये हैं. इसके अलावा अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चौकस इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन

लखनऊ. Shooter Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से कोर्ट परिसर गूंज उठा. जिसके बाद घटना की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गयी है. अब संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड की विवेचना के लिए पुलिस की दो टीम का गठन किया गया. जिसमें चार-चार पुलिसकर्मी शामिल किये गये हैं. इसके अलावा अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चौकस इंतजाम किये गये हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यायालय परिसर लखनऊ में कुख्यात संजीव माहेश्वरी की हत्या के संबंध में राजधानी के वजीरगंज थाने में दर्ज मामले की विवेचना के लिए दो टीम का गठन किया गया है.

SIT भी करेगी मामले की जांच

इसके अलावा जनपदीय न्यायालय और उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के पुराने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस निरीक्षक रामफल प्रजापति की नियुक्ति की गयी है. घटना की जांच के लिए SIT भी गठित की गयी है. एसआईटी यह पता लगाने पर ध्यान केंद्रित करेगी कि कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर काम कर रहे थे या नहीं. अगर मेटल डिटेक्टर काम कर रहे थे तो आरोपी हथियार लेकर कोर्ट में कैसे घुसे और यदि वे नहीं काम कर रहे थे तो इसका क्या कारण था.

Also Read: UP Crime: यूपी के रामपुर में टीवी बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी को मार दी गोली
जांच टीम में शामिल हैं ये लोग

जानकारी के अनुसार, विवेचना के लिए गठित टीम में वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र को विवेचक, अतिरिक्त निरीक्षक दुबग्गा राजेन्द्र कुमार शुक्ला को सह विवेचक, अतिरिक्त निरीक्षक बाजारखाला रमेश चंद्र यादव को सह विवेचक और वजीरगंज के उप निरीक्षक हरिद्वारी लाल को सह विवेचक बनाया गया है. इसके अलावा तकनीकी सहायता के लिए गठित दूसरी टीम में सर्विलांस सेल, पश्चिमी जोन के प्रभारी राजदेव प्रजापति के साथ सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी विनय सिंह, गोविंद और आरक्षी नवीन प्रताप सिंह को शामिल किया गया है.

जीवा को लगी थी छह गोलियां

आज अधिवक्‍ता संगठनों व अन्य लोगों के साथ हुई बैठक में सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर सहमति बनी है. अधिकारियों और अधिवक्ताओं का अलग-अलग फाटक से प्रवेश होगा. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होंगे. बता दें कि जीवा को छह गोलियां लगी थीं और उसे कुल 16 चोटें आयीं. अदालत में आने वाले वकीलों को अब अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ता है और पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी तलाशी ली जा रही है.हर फाटक पर मेटल डिटेक्टर लगा दिए हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola