UP News: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, यूपी के मजदूर की मौत, सड़क निर्माण में लगे थे श्रमिक

Updated:
विज्ञापन

UP News: अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में एक भूस्खलन में असम के तीन और उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक की मौत हुई है. इस क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है.

विज्ञापन

लखनऊ. अरुणाचल प्रदेश में बीती रात भारी भूस्खलन हुआ. जिसमें यूपी के एक मजदूर की मौत हो गयी है. यह घटना उस वक्त हुई, जब वे अपने टेंट में सो रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में एक भूस्खलन में असम के तीन और उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक की मौत हुई है. इस क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कारण तूतिंग क्षेत्र का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है. इन पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने था मजदूर

घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की बतायी जा रही है. कर्मचारी यिंगकियोंग-टुटिंग रोड पर एक सरकारी परियोजना में काम कर रहे थे. जब भूस्खलन हुआ उस समय अपने टेंट में सो रहे थे. वहां पर छह मजदूर सो रहे थे. लेकिन उनमें से चार मजदूर मिट्टी में दब गए. मृतकों की पहचान बच्चू राहुटिया (28), संजीव राहुटिया (19), बीरबल राहुटिया (24) और प्रीतम (25) के रूप में हुई है. बच्चू, रहुटिया और रहुटिया असम के तिनसुकिया जिले के काकोपथेर इलाके के रहने वाले हैं. वहीं प्रीतम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले थे.

Also Read: मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मांगलानी का वीडियो हुआ वायरल, स्टाफ के साथ कर रही थी गलत, विभाग में मचा हड़कंप
मामला दर्ज

ऊपरी सियांग जिला पुलिस घटना की निगरानी कर रही है. नागरिक प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी बचाव अभियान में लगे हुए हैं. शनिवार की सुबह शव बरामद किए गए और पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया. इस घटन के बाद जेंगिंग पुलिस स्टेशन में धारा 174 के तहत अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola