Coronavirus Pandemic : योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा दिये छात्र अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic : योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा दिये छात्र अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ा फैसला किया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने पत्र जारी कर कहा है कि कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जायेगा.

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ा फैसला किया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने पत्र जारी कर कहा है कि कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जायेगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला की तरफ से सूबे के सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में 2019-20 के सत्र के कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाये.

undefined

उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है. कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के फैलाव एवं नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से घोषित लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और शैक्षणिक सत्र को नियमित किये जाने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के वर्ष 2019-20 के सत्र की कक्षा- 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत किये जाने का निर्णय किया गया है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola