खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए लोहरदगा की फुटबॉलर बेटी पूनम लकड़ा का झारखंड टीम में हुआ चयन, लोगों ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए लोहरदगा की फुटबॉलर बेटी पूनम लकड़ा का चयन झारखंड टीम में हुआ है. आगामी छह जून से हरियाणा के पंचकुला में आयोजित हो रहे अंडर-17 झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी.

विज्ञापन

Jharkhand news: लोहरदगा की होनहार फुटबॉलर पूनम लकड़ा का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हुआ है. पूनम लकड़ा लोहरदगा के हेसल मंगन टोली निवासी सुकरू उरांव की पुत्री है. खेलो इंडिया यूथ गेम में पूनम अंडर-17 झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी. हरियाणा में छह जून से 11 जून, 2022 तक इस गेम का आयोजन हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंडर-14 और अंडर-17 में झारखंड का कर चुकी है प्रतिनिधित्व

इससे पूर्व भी पूनम लकड़ा अंडर-14 और अंडर-17 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. पूनम लकड़ा लोहरदगा जिले की एक होनहार फुटबॉल खिलाडी है. पूनम लकड़ा के खेलो इंडिया यूथ गेम में चयन होने पर लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा विधायक सह मंत्री रामेश्वर उरांव, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष, सुखैर भगत, ठाकुरदास हेंब्रम, मदन मोहन पांडे, पवन एक्का सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

झारखंड बालिका फुटबॉल टीम के सदस्य

हरियाणा के पंचकुला में आयोजित हो रहे खेल में अंडर-17 झारखंड टीम में पूनम लकड़ा के अलावा पायल कुमारी, अंजनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रिया कुमारी, अनीता कुमारी, शिवानी टोपनो, नीलम तिर्की, अनिता डुंगडुंग, प्रतिभा भोक्ता, रोशनी तिग्गा, बबिता कुमारी, उर्वशी कुमारी, निशिमा कुमारी, अल्पना कंडूलना, विक्षित बाड़ा, रिया वर्मा और अमीषा बिहा शामिल हैं. इस टीम के प्रशिक्षक वीणा केरकेट्टा और मैनेजर गोपाल तिर्की हैं.

Also Read: Jal Jeevan Mission: झारखंड में घरों तक नल से जल पहुंचाने की योजना की क्या है स्थिति, इस रिपोर्ट में जानिए

फुटबॉल खेल में लड़कियों का बढ़ा क्रेज

बता दें कि झारखंड में फुटबॉल के प्रति महिला खिलाड़ियों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. झारखंड ने फुटबॉल में कई बेहतर खिलाड़ी दिये हैं. अभी हाल में ही झारखंड की छह बेटियों का चयन अंडर-18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए इंडियन फुटबॉल टीम में हुआ. इसमें रांची की तीन महिला फुटबॉलर नीतू लिंडा, सुनीता मुंडा और अनिता कुमारी का चयन हुआ, तो वहीं सिमडेगा की पूर्णिमा कुमारी के अलावा गुमला की अष्टम उरांव और अमीषा बाखला का भी चयन हुआ था. ऐसा पहली बार हुआ जब झारखंड से छह महिला फुटबॉलर्स का चयन इंडियन फुटबॉल टीम में हुआ.

रिपोर्ट : गोपी कृष्ण कुंवर, लोहरदगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola