इस दीपावली रोशनी के साथ खुशबूदार व डिजाइनदार कैंडल्स से महकाएं घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 2:18 PM
पटना : दीवाली का त्योहार आते ही बाजारों में जैसे रौनक छा जाती है. रंग-बिरंगी लाइटों से घरों को सजाने-संवारने में क्या बच्चे क्या बड़े, सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. दिया-बाती से निकलने वाली रोशनी सिर्फ आस-पास के अंधेरों को ही दूर नहीं करती, बल्कि अपनी रोशनी से लोगों के मन के अंधेरों को […]
पटना : दीवाली का त्योहार आते ही बाजारों में जैसे रौनक छा जाती है. रंग-बिरंगी लाइटों से घरों को सजाने-संवारने में क्या बच्चे क्या बड़े, सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. दिया-बाती से निकलने वाली रोशनी सिर्फ आस-पास के अंधेरों को ही दूर नहीं करती, बल्कि अपनी रोशनी से लोगों के मन के अंधेरों को भी दूर करती है. इस दिवाली शहर के लोगों में नये और अनोखे कैंडल से घरों को सजाने की तैयारी में जुटे हैं. बाजार भी लोगों के पसंद के अनुकूल बदलता जा रहा है अपने नये प्रोडक्ट की ओर लोगों को आकर्शित कर रहा है.
एलइडी कैंडल लाइट होगा खास: बाजार में मिलने वाली एलइडी कैंडल लाइट से एक नहीं बल्कि सतरंगी रोशनी से घर जगमगा उठेगा. बिजली और बैटरी से चलने वाली एलइडी कैंडल में सिंगल और मल्टी कलर कैंडल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. इसके अलावा जेल कैंडल की खूबसूरती के भी लोग कायल हो रहे हैं. जेल कैंडल भी विभिन्न तरह के डिजाइन और साइज में उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










