सेना ने पहली बार महिलाओं की सेना पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू की

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेना ने बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की. करीब दो साल पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि सेना में जवान के तौर पर महिलाओं की भर्ती की जायेगी. सेना ने सैन्य कोर में भर्ती के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेना ने बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की. करीब दो साल पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि सेना में जवान के तौर पर महिलाओं की भर्ती की जायेगी.

विज्ञापन

सेना ने सैन्य कोर में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आठ जून है. जून 2017 में एक साक्षात्कार में सेना प्रमुख जनरल रावत ने कहा था कि सेना महिला जवानों की भर्ती पर विचार कर रही है और सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती के साथ यह प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

वर्तमान में सेना की चिकित्सा, विधिक, शिक्षा, सिग्नल और इंजीनियरिंग विभाग जैसे चुनिंदा क्षेत्रों में ही महिलाओं की भर्ती की अनुमति रही है. सेना पुलिस कैंटोनमेंट और सैन्य प्रतिष्ठानों की निगरानी, सैनिकों के नियम-कायदों के उल्लंघन को रोकने, सैनिकों की गतिविधि को बनाये रखने के साथ शांति एवं युद्ध की स्थिति में जरूरत पड़ने पर असैन्य पुलिस को सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

रक्षा मंत्रालय ने जनवरी में सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया की दिशा में आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola