ज्यादा सोना भी है हानिकारक, जानें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाल ही में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आयी है कि वैसे लोग जो कम सोते हैं या फिर वैसे लोग जो रात में 7-8 घंटे से ज्यादा की नींद लेते हैं, दोनों की ही समझने और जानने की क्षमता कम हो जाती है. यानी ज्यादा सोने से आपके मस्तिष्क के काम करने […]

विज्ञापन
हाल ही में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आयी है कि वैसे लोग जो कम सोते हैं या फिर वैसे लोग जो रात में 7-8 घंटे से ज्यादा की नींद लेते हैं, दोनों की ही समझने और जानने की क्षमता कम हो जाती है. यानी ज्यादा सोने से आपके मस्तिष्क के काम करने के तरीके को नुकसान पहुंच सकता है.
कनाडा स्थित वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक, पिछले साल जून में शुरू किये गये नींद संबंधी इस रिसर्च में दुनियाभर के 40 हजार लोग शामिल हुए थे. ऑनलाइन शुरू की गयी इस वैज्ञानिक जांच में एक प्रश्नावली और कॉग्नेटिव परफॉर्मेंस वाली गतिविधियों की शृंखला शामिल की गयी. रिसर्चर्स ने पाया कि मस्तिष्क को सही से काम करने के लिए 7-8 घंटे की नींद चाहिए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola