ePaper

Internet Addiction: इंटरनेट के नशे का शिकार होती युवा पीढ़ी

Updated at : 16 Apr 2023 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
Internet Addiction: इंटरनेट के नशे का शिकार होती युवा पीढ़ी

Internet Addiction: सेंट्रल इंस्टीयूट ऑफ साइकियैट्री, रांची के डायरेक्टर बासुदेव दास के अनुसार, झारखंड समेत पूरे देश में इंटरनेट एडिक्शन तेजी से बढ़ रहा है. बच्चों से लेकर युवा तक इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं.

विज्ञापन

Internet Addiction: सेंट्रल इंस्टीयूट ऑफ साइकियैट्री, रांची के डायरेक्टर बासुदेव दास के अनुसार, झारखंड समेत पूरे देश में इंटरनेट एडिक्शन तेजी से बढ़ रहा है. बच्चों से लेकर युवा तक इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. अभिभावकों ने अगर अभी से अपने बच्चों को इस नशे से बचाने की कोशिश नहीं की, तो आने वाले दिनों में बहुत मुश्किल हो जायेगी. समाज और देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

शराब से भी बड़ा है इंटरनेट का नशा

अल्कोहल यानी शराब, गांजा, हेरोइन, अफीम, चरस का नशा तो पहले से था ही. युवाओं में आजकल इंटरनेट का नशा तेजी से फैल रहा है. स्मार्टफोन व अन्य गैजेट्स से बच्चों-युवाओं के व्यवहार में आया बदलाव है. इसके जरिये तरह-तरह के सोशल मीडिया साइट्स के अलावा पोर्नोग्राफी साइट्स और गेमिंग साइट्स की लत उन्हें घेर रही है. इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां बढ़ रही हैं. उनकी पढ़ाई छूट जा रही है. उनके व्यवहार में गड़बड़ी या बदलाव देखे जा रहे हैं.

बढ़ेगी डिप्रेशन और अनिद्रा की बीमारी

हमारे समाज में बड़ी संख्या में लोग बिहेवियरल एडिक्शन के शिकार हो रहे हैं, यह अच्छी बात नहीं है. इसके शिकार लोगों में कई तरह की मानसिक समस्या बढ़ सकती है. डिप्रेशन और नींद की समस्या बढ़ सकती है.

अभिभावकों ने नहीं की बच्चों की निगरानी

पहले मैट्रिक या इंटर तक विद्यार्थियों के पास मोबाइल फोन नहीं होते थे. कोविड के दौरान ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के लिए मोबाइल जरूरी था. उस समय अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल के इस्तेमाल की निगरानी करने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. धीरे-धीरे यह नशा बन गया. जब हालात सामान्य हुए तो बच्चों को एडजस्ट करने में काफी दिक्कतें आने लगीं.

मोबाइल के यूज की तय करें समय सीमा

यह सही है कि मोबाइल के बिना आज जीवन आसान नहीं है, लेकिन हमें इसके लिए कुछ समयसीमा तय करनी होगी. बच्चों के मोबाइल के इस्तेमाल को नियंत्रित करना होगा. बच्चों के लिए एक टाइम स्लॉट तय कर दें कि दिन में आधा घंटा या एक घंटा ही आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर पायेंगे. अगर हम ऐसा कर पाये, तो बच्चों को इंटरनेट के एडिक्शन से बचा सकते हैं. इसके लिए हमें समय रहते कदम उठाना होगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola