ePaper

World Environment Day 2022: कल मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस, प्रकृति को लेकर ना करें ये गलतियां

Updated at : 04 Jun 2022 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
World Environment Day 2022: कल मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस, प्रकृति को लेकर ना करें ये गलतियां

World Environment Day 2022: प्रकृति के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. आइए जानते हैं हम जाने अनजाने पर्यावरण के दुश्मन कैसे बन बैठे हैं, ताकि गलतियों को सुधार कर प्रकृति को बचा सकें

विज्ञापन

World Environment Day 2022: कई बड़े शहरों में आज पॉल्युशन लेवल इस कदर बढ़ गया है कि सांस लेना भी दूभर हो गया है. प्रकृति के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर देश-दुनिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है. वन और जंगल नष्ट किए जा रहे हैं. नदी और झरनों का रुख बदला जा रहा है. जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है. बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को होने वाले नुकसान को कम करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है. लोगों को प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की जाती है.

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम (World Environment Day Theme)

  • इसकी शुरुआत से ही यह दिवस एक खास थीम पर आधारित होता है, 1974 में पहला World Environment Day “Only One Earth” Theme के साथ मनाया गया था.

  • विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ‘केवल एक पृथ्वी‘ (Only One Earth) है. यह विषय हमारे ग्रह को संरक्षित करने और पुनर्स्थापित करने के लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक, परिवर्तनकारी कार्रवाई का आह्वान करता है.

  • पिछली बार 2021 की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र बहाली’ (ecosystem restoration) थी, तो वहीं साल 2021 का विषय जैव विविधता (Biodiversity) पर केन्द्रित था.

आइए जानते हैं हम जाने अनजाने पर्यावरण के दुश्मन कैसे बन बैठे हैं, ताकि गलतियों को सुधार कर प्रकृति को बचा सकें

एसी का इस्तेमाल

गर्मियों के दिन में एसी का इस्तेमाल कया जाता है. ऐसी का प्रयोग भी वातावरण के लिए काफी नुकसानदेह है. भले ही एसी आपको ठंडी हवा देती है लेकिन इससे पर्यावरण दूषित होता है.

परिवहन से प्रदूषण

कार, स्कूटर, बस इत्यादी जैसे परिवहन हमारी रोज की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं. आपको बता दें कार से निकलने वाला धुआं प्रदूषण की वजह बनता है। लंबा ट्रैफिक, उससे होने वाला शोर और धुआं वातावरण के लिए नुकसानदायक है। इससे बचने के लिए आप रोजाना गाड़ियों के इस्तेमाल से बचें. खुद की कार या बाइक से ट्रैवल करने के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस या मेट्रो से सफर करें.

पॉलिथीन का इस्तेमाल

पॉलिथीन का इस्तेमाल भी हमारे वातावरण के लिए काफी हानिकारक है. इसमें पाया जाने वाला पॉलीयूरीथेन नाम का रसायन नष्ट नहीं किया जा सकता. वहीं जमीन में पॉलिथीन दबाने से जहरीली गैस बनती है. इसलिए पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें.

प्लास्टिक का उपयोग

पर्यटन के दौरान अक्सर खाने-पीने का सामान और डिस्पोजल प्लेट, ग्लास ले जाते है. इसके इस्तेमाल के बाद उसे वहीं पर फेंक देते हैं. जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है. इसे रोकने के लिए इन सभी चीजों का इस्तेमाल ना करें और अगर कर भी रहे हैं तो उसे इस्तेमाल करके कूड़ादान में फेंके. ध्यान दें, प्लास्टिक सबसे अधिक प्रदूषणकारी चीज़ों में एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola