Winter Care Tips: फटी एड़ियों की जल्द भरेंगी दरारें, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

फटी एड़ियों और दरारें भरने के घरेलू उपाय
Winter Care Tips: सर्दियों में ही एड़ियों के फटने की भी परेशानी सामने आने लगती है, क्योंकि इन दिनों पैरों की स्किन कठोर और ड्राई हो जाती है.
Winter Care Tips: ठंड शुरू होते ही कई तरह की स्किन समस्या होने लगती है. खुरदुरी, बेजान होने के साथ त्वचा की रंगत गायब होने लगती है. इसके अलावा, सर्दियों में ही एड़ियों के फटने की भी परेशानी सामने आने लगती है, क्योंकि इन दिनों पैरों की स्किन कठोर और ड्राई हो जाती है. इसी वजह से एड़ियां फट जाती है और उनमें दरारे आने लगती है. चलना फिरना मुश्किल होने लगता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खें हैं, जिनका इस्तेमाल इस समस्या से छुटकारा दिलाता है.
नारियल का तेल
अगर एड़ियां फट गई हैं और उनमें दरार पड़ने के कारण चलने की समस्या आ रही है तो रोज रात में सोने से पहले नारियल का तेल लगाएं. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पैर को अच्छे से धो लेना है. फिर नारियल और सरसों के तेल से मालिश कर लें.
मोम और ग्लिसरीन
एड़ियां फटने से चलना मुश्किल हो गया है तो पिघला हुआ और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें. इन दोनों को आपस में मिलाकर फटी एड़ियों में लगा लें. यह जल्द ही दरारों को भर देगा और चलने फिरने की समस्या दूर हो जाएगी.
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
एड़ियों में दरारों को जल्द से जल्द भरने के लिए एलोवेरा काफी प्रभावी होता है. इसके इस्तेमाल से फटी एड़ियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है. ऐसे में आपको सोने से पहले रोज रात में एलोवेरा जेल को लगाना पड़ेगा.
शहद भी कारगर उपाय
इसके अलावा, फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें. इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल तत्व फटी एड़ियों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर होता है.
Also Read: Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली आलू, ऐसे करें असली की पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




