ePaper

Viral Video : तेंदुए से भिड़ गई ये वृद्ध महिला, फिर जो हुआ वो आप भी देखें

Updated at : 30 Sep 2021 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video : तेंदुए से भिड़ गई ये वृद्ध महिला, फिर जो हुआ वो आप भी देखें

Viral Video : तेंदुआ से अनजान महिला जैसे ही अपने बरामदे में आकर बैठीं, तभी तेंदुए ने पीछे से उन पर हमला कर दिया. वीडियो में नजर आ रहा है कि तेंदुए के हमले से घबराकर शुरू में वृद्ध महिला पीछे की ओर गिर गई.

विज्ञापन

Viral Video : मुंबई से एक ऐसी खबर आ रही है जो आपको चौंका देगी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. दरअसल कारोबारी नगरी के आरे कॉलोनी में एक अधेड़ उम्र की महिला को अपनी छड़ी से तेंदुए से लड़ते हुए देखा गया जिसका वीडियो भी सामने आया है. घटना की सीसीटीवी फुटेज है जिसमें नजर आ रहा है कि तेंदुआ पहले से बुजुर्ग महिला के घर के बाहर मौजूद था.

तेंदुआ से अनजान महिला जैसे ही अपने बरामदे में आकर बैठीं, तभी तेंदुए ने पीछे से उन पर हमला कर दिया. वीडियो में नजर आ रहा है कि तेंदुए के हमले से घबराकर शुरू में वृद्ध महिला पीछे की ओर गिर गई. बाद में उन्होंने अपना बचाव किया और हाथ की छड़ी से तेंदुए के मुंह पर पलटवार किया. इसके बाद छड़ी के हमले से तेंदुआ पीछे हटकर भाग गया.

Also Read: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं जरूरी नियम, आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

बताया जा रहा है कि हमले में वृद्ध महिला घायल हो गई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) के आरे की बताई जा रही है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola