Vidur Niti: भूलकर कर भी इन व्यक्तियों को न बताएं अपने राज, भविष्य में हो सकती है परेशानी  

Author Tanvi
Updated:
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि विदुर के अनुसार ऐसे कौन-से लोग हैं, जिन्हें भूलकर भी हमें अपने जीवन का राज नहीं बताना चाहिए, वरना हम परेशानी में पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर का पात्र महाभारत के प्रसिद्ध पात्रों में से एक है और आज भी विदुर की नीतियों को बहुत सम्मान के साथ देखा जाता है, कई लोग और युवा आज भी विदुर नीति से अपने जीवन की प्रेरणा लेते हैं और जीवन जीने का मार्गदर्शन भी प्राप्त करते हैं. विदुर जोकि हस्तिनापुर राज्य के मंत्री और पांडवों और कौरवों के चाचा थे, वो बहुत ज्ञानी व्यक्ति थे जिस कारण लोग उनका बहुत सम्मान भी करते थे, यही कारण है कि विदुर नीतियों को आज भी पढ़ा जाता है. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि विदुर के अनुसार ऐसे कौन-से लोग हैं, जिन्हें भूलकर भी हमें अपने जीवन का राज नहीं बताना चाहिए, वरना हम परेशानी में पड़ सकते हैं.

ज्यादा बोलने वाले लोग

विदुर का ऐसा मानना है कि जिन लोगों को ज्यादा बोलने की आदत होती है, उनके सामने आपको गलती से भी अपने जीवन के राज नहीं बताने चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग अपने शब्दों पर काबू नहीं रख पाते हैं और आपके राज किसी को भी बता सकते हैं, जिससे आपको परेशानी हो सकती है.

Also read: Vastu Tips: बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ख्याल, पैसों की तंगी होगी समाप्त

Also read: Vidur Neeti: इन तीन चीजों से होती है शांति, संतोष और सुख की प्राप्ति

जिस व्यक्ति के मन में लालच हो

विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने राज कभी-भी ऐसे व्यक्ति को नहीं बताने चाहिए, जो लालची हो क्योंकि ऐसा व्यक्ति आपके राज का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर सकता है और लालची व्यक्ति के मन में किसी भी व्यक्ति के लिए कोई वफादारी नहीं होती है.

जिसे ज्यादा गुस्सा आए

विदुर नीति के अनुसार आपको अपने राज ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं बताने चाहिए, जिसे गुस्सा बहुत अधिक आता हो, क्योंकि जिन व्यक्तियों को गुस्सा बहुत अधिक आता है, वो गुस्से में आपके राज को उजागर करने का अवगुण भी रखते हैं, इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि आपके राज हमेशा राज ही बनें रहें तो आपको ऐसे व्यक्तियों को अपने राज नहीं बताने चाहिए.

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताया कोई बुरा इंसान मदद मांगे तो क्या करें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.       
   
 

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola