Vastu Tips: बार-बार हो रहे हैं बीमार, वास्तु दोष हो सकता है इसका कारण, जानें कैसे करें बचाव

Vastu Tips
Vastu Tips: अगर आप लगातार बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसके पीछे वास्तु दोष एक बड़ा कारण हो सकता है, ऐसे में एक्सपर्ट से जानें कि क्या हैं उपाय.
Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर में कोई बार बार बीमार हो रहा हो, दरअसल इसके पीछे के मुख्य कारणों में से एक वास्तु दोष भी होता है. वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है और इसीलिए हमें कई तरह की चीजों का ध्यान देना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं बाबा बिमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि वास्तु दोष से बचाव के लिए और अपने घर से बीमारियों के संकट को दूर करने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए.
दिशाओं के अनुसार यूं रखें चीजें
वास्तु के अनुसार घर के ईशान कोण यानि कि नॉर्थ ईस्ट में जल होना चाहिए, और पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीजें अवश्य से रखने चाहिए.
Also Read: Vastu Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, धन के साथ अन्न का भी होगा लाभ
इस दिशा में न रखें दवाइयां
क्या आप को पता है कि वास्तु के अनुसार आप अपने घर में दवाइयां कहां रखते हैं इस चीज का भी आप के जीवन में एक बड़ा असर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार आप को घर में दवाई का डब्बा हमेशा उत्तर या उत्तर पूर्वी दिशा में रखना चाहिए.
Also Read: Vastu Tips: अक्षय तृतीया पर करें वास्तु के इन नियमों का पालन, घर में हमेशा भरा रहेगा धन
ऐसे करें दवा का सेवन
वास्तु के नियमों के अनुसार आप को दवाई का सेवन हमेशा उत्तर दिशा में मुख रखकर करना चाहिए, वास्तु के अनुसार ऐसा करने से आप जल्दी ठीक होते हैं.
इन दिशाओं में न बनाएं शौचालय
वास्तु के नियमों के अनुसार अगर आप अपने घर के ईशान कोण में बाथरूम या सीढियां बनाते हैं तो ऐसा करना काफी अशुभ होता है, इससे आप के जीवन में मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.
Also Read: Vastu Tips: घर के मेज पर आज ही रखना शुरू कर दें ये चीजें, होगा धन लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










