ePaper

Vastu Tips: नए साल से पहले घर से फेंक दें ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Updated at : 22 Dec 2024 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन चीजें से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं. जिससे घर की शांति भंग होती हैं. यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: 2024 के बिदाई का समय आ गया है. साल 2025 के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दिए हैं. सभी लोग चाहते हैं कि नया साल उनके जीवन में सुख और समृद्धि लाए. उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. ऐसे में नए साल से पहले घर में रखी कुछ चीजों को बाहर कर दें. वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन चीजें से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं. जिससे घर की शांति भंग होती हैं. यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं. नया साल आपके जीवन में खुशहाली लाए इसके लिए आपको तुरंत इन चीजों को घर से बाहर फेंक दें.

Also Read: Vastu Tips: घर की इस दिशा में न लगाएं आईना, जानें वास्तु नियम

Also Read: Vastu Tips: छत पर कभी न रखें ये चीजें, घर की बरकत हो जाती है खत्म

कांच का टूटा हुआ सामान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कांच का टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए. यह घर के लिए बहुत ही अशुभ होता है. इसको रखने से घर में वास्तु दोष बना रहता है. यह तनाव और घर में आर्थिक परेशानी का कारण बनता है. ऐसे में नए साल से पहले अगर घर में इस तरह का कोई सामान हो तो उसे फेंक दें.

टूटी मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. इसके अलावा, फटी हुई धार्मिक किताबों को  भी घर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इन चीजों को घर में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है. ऐसे में नए साल से पहले में खंडित मूर्तियों और फटी हुई किताबों को शुद्ध जल में प्रवाहित कर देना चाहिए.

गैर जरूरी सामान

फटे जूते या चप्पल, बंद पड़ी घड़ियां, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को घर में रखने से बचना चाहिए. यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को फैलाने का काम करती हैं. इससे घर में आर्थिक परेशानी के साथ कई पारिवारिक समस्याएं भी आती हैं. ऐसे में नए साल से पहले इन सामानों को घर से फेंक देना चाहिए.

घर में न रखें सूखे पौधे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सूखे पौधे रखने से बचना चाहिए. यह नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है. ऐसे में नए साल से पहले हमें घर में हरे पौधे रखना चाहिए. यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है.

टूटे बर्तन या फोटो फ्रेम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे बर्तन और टूटे फोटो फ्रेम रखने से बचना चाहिए. इन्हें जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर रख दें. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.  

Also Read: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, मिलेगी मनचाही तरक्की

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola