Vastu Tips: पैसे आते ही खर्च हो जाते हैं, बनी रहती है आर्थिक समस्या तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Updated:
विज्ञापन

Vastu Tips: महीना खत्म होते-होते आपका पैसा भी खत्म हो जाता है. पैसा आता तो है लेकिन टिकता नहीं है ऐसा कई लोगों के साथ होता है. यदि आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं जिन्हें आये दिन आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो यहां बताये गये वास्तु टिप्स आजमा कर देखें.

विज्ञापन
undefined

कमलगट्टे की माला घर के पूजा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है. इससे घर में रुपये-पैसे की कमी नहीं रहती और साथ ही संपन्नता में वृद्धि होती है. इस माले के साथ अपने इष्ट का 108 माला जाप करने से निगेटिविटी दूर होती है.

विज्ञापन
undefined

कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है. वास्तु के अनुसार घर में मेटल का कछुआ रखने से धन संबंधी परेशानी कभी नहीं होती. इसे हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए.

undefined

लघु नारियल सामान्य नारियल की तुलना में बहुत छोटा होता है. ऐसी मान्यता है जिन घरों में लघु नारियल रखा जाता है वहां कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती. लघु नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है.

undefined

11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती. गोमती चक्र गोमती नदी में चक्र के शेप में पाया जाने वाला एक पत्थर है. माना जाता है कि इसे घर में रखने से धन, संपन्नता या शांति को कभी किसी की बुरी नजर नहीं लगती.

undefined

घर में क्रिस्टल पीरामिड रखना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां घरे के सदस्य सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हों. यह घर के प्रत्येक सदस्य के आय में तेजी से वृद्धि करता है. आर्थिक संपन्नता लाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola