Vastu Tips: घर को सजाते समय रखें इन बातों का ध्यान, कभी नहीं होगी धन की कमी

Updated:
विज्ञापन

अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर को वास्तु दोष से मुक्त रखा जा सकता है. अगर आप वास्तु शास्त्र का ध्यान रखेंगे तो घर न सिर्फ खूबसूरत दिखेगा बल्कि सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी.

विज्ञापन
undefined

घर के हर हिस्से में वास्तु शास्त्र अहम भूमिका निभाता है. घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों की तरक्की पूरी तरह से रुक जाती है, घर में कलह और नकारात्मकता बनी रहती है. ऐसे में जाने कि वास्तु का ध्यान रखते हुए घक को कैसे सजाएं.

विज्ञापन
undefined

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ड्राइंग रूम में सोफा दक्षिण-पश्चिम दिशा में और टीवी पश्चिम दिशा में हो तो अच्छा माना जाता है. वास्तु कहता है कि घर की दीवारों को हल्के रंग से रंगना चाहिए, इससे घर में शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

undefined

घर के पर्दे भी दीवार के रंग से मिलते-जुलते होने चाहिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा की ओर काला क्रिस्टल रखने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

undefined

अगर आप घर के ड्राइंग रूम में गणेश जी की मूर्ति रखना चाहते हैं तो आराम करती/बैठी हुई मुद्रा में गणेश जी की मूर्ति रखना बेहतर होता है. घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है. वहीं मुख्य द्वार पर विंड चाइम्स, सन ऑरेंज आदि भी लगा सकते हैं.

undefined

घर के बेडरूम में वास्तु के अनुसार चीजें लगाई या हटाई जा सकती हैं. घड़ी को सिर के ऊपर नहीं रखना चाहिए. शयनकक्ष में राधा-कृष्ण के अलावा किसी अन्य भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए.

undefined

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में हरे रंग का फूलदान रखें. नौकरी या बिजनेस में प्रमोशन के लिए मनी प्लांट को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए.

undefined

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में देवी लक्ष्मी कमल पर बैठी हुई हों और उनके हाथों से सोने के सिक्के गिर रहे हों. ऐसी तस्वीर लगाने से समृद्धि आने की संभावना रहती है.

Also Read: Vastu Tips: गलत दिशा में लगाएंगे शमी तो हो जायेगा सर्वनाश, जानिए कौन-सी है सही दिशा?
undefined

घर में चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से घर में तरक्की होती है. पिरामिड को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सदस्य अपना अधिकतर समय बिताते हों.

undefined

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना भी शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे बुरी नजर से बचाव होता है और करियर में उन्नति मिलती है.

रिपोर्ट – पुष्पांजलि

Also Read: बसंत पंचमी पर बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखेंगी खूबसूरत, यहां से चुनें अपने आउटफिट्स
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola