Vastu Tips: वास्तु के अनुसार चुनें घर में दीवारों का रंग, जीवन रहेगा खुशहाल

Vastu Tips For Wall Colour
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानें कैसा होना चाहिए आप के घर के अलग अलग हिस्सों के दीवारों का रंग.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हर व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, दरअसल ये प्राचीन भारत का एक ऐसा विज्ञान है जिसके नियमों का पालन अधिकतम लोग करते हैं, माना जाता है कि इसके नियमों के पालन से आप अपने जीवन में हर तरह के सुख से परिपूर्ण रहते हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे बाबा बिमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि घर के अलग अलग दीवारों पर कौन से रंग शुभ माने जाते हैं.
ऐसा हो पूजा घर का रंग
पूजा घर हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, इस जगह पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, और सबसे पवित्र जगह भी इसी को माना जाता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में खास तौर से दीवारों का रंग पीला, हल्का गुलाबी या नारंगी होना चाहिए, आप चाहें तो अपने पूजा घर के दीवारों के लिए लाल रंग का भी चुनाव कर सकते हैं. ध्यान रखें कि भूलकर भी आप पूजा रंग की दीवारों पर काला रंग न करवाएं, ये रंग पूजा घर के लिए काफी अशुभ माना जाता है.
Also Read: Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न गिरने दें ये चीजें, माना जाता है अशुभ
रसोई घर के लिए ये रंग हैं शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर के किचन यानि जो हमारा रसोईघर है उसकी दीवारें खास तौर से लाल, हल्का हरा या हल्के नारंगी रंग की होनी चाहिए, इससे आप के रसोईघर में एक अच्छी ऊर्जा बनी रहती है.
बाथरूम में करवाएं ये रंग
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, बाथरूम की दीवारें सफेद, ग्रे या भूरे रंग की होनी चाहिए.
Also Read: Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी न दें ये चीजें, होगा भारी नुकसान
बेडरूम के लिए ये रंग हैं सर्वश्रेष्ठ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप के घर के बेडरूम के लिए हल्के रंग जैसे कि गुलाबी, आसमानी या पेस्टल रंग शुभ माने जाते हैं, माना जाता है कि हल्के रंगों के चुनाव से आप के बेडरूम में हमेशा खुशहाली बनी रहती है.
ऐसा हो लिविंग रूम का कलर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का लिविंग रूम जो कि घर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वहां कई लोगों का आना जाना रहता है, उसकी दीवारों का रंग व्हाइट, ऑफ व्हाइट, या हल्का पीला होना चाहिए, वास्तु के अनुसार ये रंग पॉजिटिविटी के प्रतीक हैं.
Also Read: Vastu Tips: क्या घर में कांच का टूटना होता है शुभ? यहां जानें पूरी सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




