Valentine's Day Gift For Her: अपनी प्रेमिका को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो यहां देखें ये यूनिक गिफ्ट आइडियाज

Updated at : 08 Feb 2024 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Valentine's Day Gift For Her: अपनी प्रेमिका को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो यहां देखें ये यूनिक गिफ्ट आइडियाज

वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और अगर आप ने अब तक अपनी प्रेमिका को क्या गिफ्ट देना है ये तय नहीं किया है तो ये हैं आप के लिए कुछ ऐसे यूनिक आइडियाज जिनसे आप उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

प्यार का सप्ताह यानी वेलेंटाइन डे अब शुरू अब हो चुका है, अगर आप इस वेलेंटाइन वीक में अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाह रहे हैं और अब तक ये तय नहीं कर पाए हैं कि आखिर उन्हें क्या दिया जाए, तो ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक आइडियाज जिनसे आप अपनी पार्टनर को बेहद खुश कर सकते हैं.

Also Read: Valentine’s Day Gift For Boyfriend: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, अपने प्यार को गिफ्ट करें ये चीजें
undefined

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स उन चीजों को कहा जाता है जिसमें आप का एक पर्सनल टच हो, आसानी से अगर समझा जाए तो आप को तस्वीर वाली फ्रेम या किसी चीज पर लिखा हुआ आप का नाम. ऐसे गिफ्ट्स सीधा लोगों के दिलों तक उतरते हैं.

undefined

ज्वैलरी

गहने ऐसी चीज है जो शायद ही किसी लड़की या औरत को न पसंद हो. तो इस वेलेंटाइन अपनी पार्टनर को कोई सुंदर सा नेकलेस, ब्रेसलेट, रिंग या इयररिंग गिफ्ट करें. ये एक ऐसा तोहफा होगा जो लंबे समय तक आपकी पार्टनर के पास रहेगा.

undefined

सेल्फ केयर किट्स

अगर आप लास्ट मिनट तक तय नहीं कर पाए हैं कि आप को अपनी पार्टनर को क्या देना है तो आप के लिए सबसे आसान गिफ्ट है एक सेल्फ केयर किट. आप की गर्लफ्रेंड या वाइफ जो भी स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, उनका एक हैंपर बनाकर आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

इयरफोन या हेडफोन

अगर आप की प्रेमिका एक म्यूजिक लवर है तो आप उन्हें लेटेस्ट टेक्नलॉजी के इयरफोन या हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे जब भी वो इनमें म्यूजिक सुनेगी, ये उन्हें आप की याद दिलाएगा.

Also Read: Happy Chocolate Day: प्यार के साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है डार्क चॉकलेट, जानिए कैसे
undefined

घड़ी

घड़ी एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है. अगर आप अपनी पार्टनर को एक घड़ी गिफ्ट करते हैं, तो वो उसे अपने जीवन के हर अहम पल में पहन सकती हैं. इससे उन्हें हर पल अपने साथ आप की मौजूदगी महसूस होगी.

undefined

हैंडबैग

हैंडबैग एक बेहद ही क्लासी और स्मार्ट गिफ्ट ऑप्शन है और साथ ही ये बड़े काम की चीज है. अपनी पार्टनर को एक क्लासी हैंडबैग दें जिसे वो हर रोज ऑफिस जाते वक्त या कॉलेज जाते वक्त इस्तेमाल कर सके.

Also Read: Chocolate Day 2024: अपने पार्टनर के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज, उंगलियां चाटने पर हो जायेंगे मजबूर
undefined

परफ्यूम सेट

अपनी पार्टनर को इस वेलेंटाइन उनके पसंद का परफ्यूम गिफ्ट करें, जब भी वो इस परफ्यूम का इस्तेमाल करेंगी, इसकी खुशबू उन्हें आप की याद दिलाएगी.

undefined

फूड हैंपर

अपनी पार्टनर के लिए उनके पसंद के स्नैक्स और चॉकलेट को मिलाकर एक खूबसूरत सा हैंपर बनवाएं, ताकि वो जब भी फिल्में देखें या उनकी कुछ अच्छा खाने की इच्छा हो, तो वो इन टेस्टी स्नैक्स और चॉकलेट्स एंजॉय कर सके.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ
विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola