Valentine’s Day: आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी लव इंटरेस्ट श्रद्धा जोशी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Valentine’s Day: आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी लव इंटरेस्ट श्रद्धा जोशी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

जानें 12वीं फेल फिल्म के रियल लाइफ किरदार आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की लव स्टोरी के बारे में ये अनसुनी बातें.

विज्ञापन
undefined

2023 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ के बाद आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की जोड़ी दुनियाभर में मशहूर हो गई, इनकी प्रेम कहानी ऐसी है कि ये आज के युवाओंं के लिए एक मिसाल है.

undefined

मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी, दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति में जमीन आसमान का फर्क था, मनोज शर्मा की स्थिति ऐसी थी कि वो मुश्किल से अपना गुजारा कर के दिल्ली में अपनी यूपीएससी की तैयारी के लिए रहते थे.

undefined

श्रद्धा जोशी ने आईपीएस मनोज शर्मा से न तो उनकी हैसियत देख कर प्यार किया था और ना ही उनका चेहरा, उन्हें मनोज शर्मा के गुणों से ,उनकी ईमानदारी से और उनके जुनून से प्यार था.

undefined

मनोज शर्मा की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें चाय की दुकान से लेकर आटा चक्की पर काम करना पड़ा था, वो इन कठिनाइयों से जूझकर अपनी तैयारी करते थे और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई.

undefined

द लल्लनटाॅप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने ये खुलासा किया था कि ”जब मैं दिल्ली में अपनी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था तब श्रद्धा भी अपनी पीसीएस के परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आई थी और उसे देखते ही मुझे लगा कि उसमें कुछ खास है जो उसे बाकी लोगों से अलग बनाता है.”

Also Read: वैलेंटाइन डे पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन वाली मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज
undefined

मनोज शर्मा ने ये बताया था कि जब उन्होंने पहली बार श्रद्धा जोशी से अपने दिल की बात कही थी तो उन्हें वो मजाक लगा था, इसके बाद मनोज ने उनसे ये विनती की थी कि वो उनकी दोस्त बनकर रहे, इसपर श्रद्धा ने हां कर दी थी.

undefined

मनोज शर्मा ने श्रद्धा के बारे में बताया था कि ”श्रद्धा एक ‘टी लवर’ थी, वो पहाड़ी इलाके की रहने वाली थी और इसीलिए चाय में उसका दिल बस्ता था. इसलिए मैंने उनके लिए चाय बनानी सीखी थी और अक्सर उनके लिए चाय बनाकर उन्हें इंप्रेस करने की कोशिशें करता था.”

Also Read: Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ
undefined

वर्तमान में आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी के दो बच्चे हैं, बड़े बेटे का नाम है मानस और छोटी बेटी का नाम है चिया.

undefined

मनोज और श्रद्धा के लव स्टोरी में कई बाधाएं थी लेकिन उन सब के बावजूद इन दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा जिसका परिणाम ये था कि दोनों के परिवार उनके रिश्ते के लिए मान गए और ये दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Valentine’s Day Gift For Her: अपनी प्रेमिका को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो यहां देखें ये यूनिक गिफ्ट आइडियाज
विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola