Jharkhand Tourism: खूबसूरत वादियों से समृद्ध है नेतरहाट, छोटानागपुर की रानी नाम से है मशहूर

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Netarhat

Jharkhand Tourism: नेतरहाट अपनी खूबसूरत वादियों, मनोरम दृश्यों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है. यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य काफी मनोरम दिखता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं नेतरहाट के बारे में.

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: झारखंड राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता अद्वितीय है. यहां आने वाले हर पर्यटक इन मनोरम दृश्यों में खो जाते हैं. झारखंड में ऐसे कई पर्यटक स्थल मौजूद है, जहां सालों भर आगंतुकों का आना-जाना लगा रहता है. यहां मौजूद झील, नदियां, पहाड़ियां, घाटियां और हिल स्टेशन लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. झारखंड में मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य के भंडार का एक नायाब हीरा है नेतरहाट, जो अपनी शानदार दृश्यों के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: कैसे जाएं नेतरहाट

झारखंड के लातेहार जिले में स्थित नेतरहाट को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. राजधानी रांची से लगभग 158 किमी दूर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, पहाड़ों की मल्लिका “नेतरहाट”. आप नेतरहाट ट्रेन, सड़क और हवाई मार्ग से आ सकते हैं. इसका निकटतम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है. वहीं, रांची और लोहरदगा स्टेशन इसका निकटतम रेलवे स्टेशन है. अद्भुत खूबसूरती का प्रतीक है नेतरहाट.

Also Read: Jharkhand Tourism: साल के पेड़ों से घिरा यह नेशनल पार्क दिखता है बेहद खूबसूरत

Jharkhand Tourism: छोटानागपुर की रानी नाम से है मशहूर

खूबसूरत और मनोरम दृश्यों से भरपूर नेतरहाट की वादियां छोटानागपुर पठार के अंतर्गत आने के कारण छोटानागपुर की रानी नाम से है मशहूर है. नेतरहाट प्रकृति सौंदर्य और चारों तरफ से घिरे जंगलों के बीचो बीच मौजूद एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है. यहां लोग उगते हुए सूरज के देखना भव्य नजारे को देखने आते हैं. यहां का शांत वातावरण लोगों को सुकून देता है.यहां मौजूद बड़े-बड़े चीड़ और साल के पेड़ इस जगह को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं. बड़ी संख्या में सैलानी यहां घूमने और छुट्टियां मनाने आते हैं. नेतरहाट में मौजूद घाघरी और नैना जलप्रपात इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. नेतरहाट में आकर आप प्राकृतिक सौंदर्य के उस रूप का दीदार कर सकते हैं,जिसकी आपने कल्पना मात्र की हो. यह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. नेतरहाट, प्रकृति के बेहद करीब स्थित एक मशहूर पर्यटन स्थल है.

Also Read: Jharkhand Tourism: सुहाने मौसम में छुट्टियां बिताने के लिए खास है ये हिल स्टेशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola