ePaper

Must Visit Architectural Wonders in India: असीम प्यार को दर्शाता है यह विश्व प्रसिद्ध स्मारक, लिस्ट में जुड़े हैं कई और नाम

Updated at : 23 Jun 2024 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Must Visit Architectural Wonders in India

Must Visit Architectural Wonders in India

Must Visit Architectural Wonders in India: भारत में मौजूद कई पुराने महल और स्मारक अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. दूर-दूर से लोग इन इमारतों के डिजाइन और वास्तुकला देखने आते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ अनूठी इमारतों के बारे में.

विज्ञापन

Must Visit Architectural Wonders in India: भारत देश अपने समृद्ध और जीवंत इतिहास के लिए विश्व विख्यात है. यहां मौजूद प्राचीन मंदिर, पौराणिक शिलालेख, गुफाएं, ऐतिहासिक किले और महल अपने संरचना, वास्तुकला और स्थापत्य कला के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. यहां मौजूद प्राचीन इमारतें और महलों को विभिन्न वास्तुकला और शिल्प कलाओं को मिलाकर बनाया गया है, जो उत्कृष्ट और अद्भुत दिखती हैं. इन संरचनाओं में खूबसूरत तराशे हुए पत्थरों को जोड़कर, इनकी सुंदरता को निखारा गया है. अपने वैभवशाली इतिहास और अनुपम सौंदर्य के लिए ये वास्तुकलाएं विश्व प्रसिद्ध हैं. भारत में मौजूद ऐसी ही 5 संरचनाएं हैं:

ताज महल, आगरा (उत्तर प्रदेश)

Taj Mahal Agra
Taj mahal agra

असीम प्यार की अमिट निशानी ताजमहल अद्भुत स्थापत्य कला की उत्कृष्ट संकल्पना और निष्पादन का नायाब उदाहरण है. यह खूबसूरत स्मारक मुगल वास्तुकला का सर्वोत्तम चिह्न है.

अंबर पैलेस, आमेर (राजस्थान)

Amber Fort Rajasthan
Amber fort rajasthan

यह किला राजपूती वास्तुकला का अद्वितीय उदाहरण है,जो 1.5 वर्ग मील में फैला पहाड़ी पर स्थित राजपूतानों का समृद्ध इतिहास है. इस महल से आमेर शहर का नजारा काफी शानदार दिखता है.

द सिटी पैलेस, जयपुर (राजस्थान)

City Palace Jaipur
City palace jaipur

राजस्थानी और मुगल शैलियों के मिश्रण से बना खूबसूरत महल है, द सिटी पैलेस. भूरे संगमरमर से बने स्तंभों पर टिके नक्काशीदार मेहराब, रंगीन पत्थरों की फूलों वाली आकृतियों से अलंकृत है, जो इसकी आभा को बढ़ाते हैं.

Also Read: Bihar Tourism: शांत और आध्यात्मिक जगह की है तलाश, तो चले आइए पावापुरी जल मंदिर

हवा महल, जयपुर (राजस्थान)

Hawa Mahal Rajasthan
Hawa mahal rajasthan

हवा महल गुलाबी और लाल बलुआ पत्थर से बना एक खूबसूरत महल है, जो अपनी शानदार वास्तुकला और 953 खिड़कियों पर बनी खूबसूरत झाली के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई (महाराष्ट्र)

Chhatrapati Shivaji Terminus Mumbai
Chhatrapati shivaji terminus mumbai

19 वीं सदी के दौरान बना छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक उन्नत वास्तुकला का उदाहरण है. यह विभिन्न तत्वों के संतुलित, समरूप और सामंजस्यपूर्ण मिश्रण से बना अद्वितीय सौंदर्य का पर्याय है. यह रेलवे स्टेशन अपने उन्नत संरचना और तकनीकी समाधानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

Also Read: Jharkhand Tourism: 300 फीट ऊंची चोटी से कुछ यूं नजर आती है रांची की खूबसूरती, कहते हैं इसे लवर प्वाइंट

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola