ePaper

राजस्थानी राजशाही से होना है रूबरू, तो IRCTC का ये टूर पैकेज आपके लिए है बेस्ट

Updated at : 14 Jun 2024 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC Rajasthan Tour Package

IRCTC Rajasthan Tour Package

IRCTC Rajasthan Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है राजस्थान की राजशाही देखने का मौका, जानें कितना होगा इस टूर का किराया.

विज्ञापन

IRCTC Rajasthan Tour: अगर आप राजस्थानी राजशाही और वहां की खूबसूरत संस्कृति को देखना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आप 10 दिनों में राजस्थान की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं, ऐसे में जानें कितना होगा इस टूर का किराया और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां.

यह टूर पैकेज 9 से 18 अक्टूबर के बीच होगा, इसका नाम आईआरसीटीसी के द्वारा Rajasthan Puja Special Ex Kolkata रखा गया है.

इस पैकेज में आप 10 दिन और 9 रातों का राजस्थान की खूबसूरती को देख पाएंगे, इस टूर में आप कोलकाता से जयपुर और जयपुर से कोलकाता की यात्रा फ्लाइट से करेंगे.

इस ट्रिप में आपको पिंक सिटी जयपुर, माउंट आबू, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और पुष्कर जैसी खूबसूरत जगहों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा.

Also Read: IRCTC Bali Tour Package: बाली घूमने का मौका वो भी इतने कम पैसों में, अभी देखें ये शानदार पैकेज

पैकेज में यात्रियों को हर दिन लजीज ब्रेकफास्ट और डिनर उपलब्ध कराया जाएगा. इस ट्रिप के बारे में एक और खास बात ये है कि इसमें आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा.

Also Read: IRCTC Sri Lanka Tour Package: कम पैसों में करें श्रीलंका का टूर, जानें डिटेल्स

बात करें अगर इस ट्रिप के किराए की तो इस ट्रिप में अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 74,000 रुपए देने होंगे, अगर दो लोग एक साथ सफर करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 53,550 होगा और तीन लोग अगर एक साथ बुकिंग कराते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 51,050 रुपए है.

Also Read: IRCTC Andaman Tour Package: 6 दिनों के लिए अंडमान घूमने का मौका, जानें कितना होगा किराया

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola