ePaper

Maa Dewri Mandir: आस्था और विश्वास का केंद्र

Updated at : 14 Jun 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Maa Dewri Temple

Maa Dewri Temple

मां देवड़ी मंदिर, झारखण्ड का प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र है.तो आइए आपको बताते हैं इस मंदिर की विशेषता.

विज्ञापन

Maa Dewri Mandir: झारखंड प्रदेश पुराने मंदिरों,ऐतिहासिक स्थलों,पहाड़ों और झरनों से समृद्ध राज्य है. इसकी हरियाली आभा और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां मौजूद हर पर्यटन स्थल का इतिहास और महत्व है,जो इन्हें पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध करता है. हर साल हजारों लोग झारखंड के मंदिरों में घूमने और भगवान के दर्शन करने आते हैं. अगर आप भी झारखंड में मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं,तो मां देवड़ी मंदिर रहेगा आपके लिए खास.

Also Read: Haunted Hotels in India:ये हैं भारत के 4 सबसे डरावने होटल्स, जाने इनके पीछे कि कहानी

Maa Dewri Mandir: कैसे पहुंचेंगे मां देवड़ी मंदिर

देवड़ी मंदिर झारखण्ड की राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर तमाड़ में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर देवी मां दुर्गा को समर्पित है. यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र मां दुर्गा की 700 वर्ष पुरानी मूर्ति है. देवड़ी मंदिर में भक्त जन 16 भुजी मां दुर्गा की अराधना करते हैं.

Maa Dewri Mandir: क्या है यहां की खासियत

देवड़ी मंदिर झारखण्ड में श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र और पर्यटन स्थल है. हर साल बड़ी तादाद में लोग यहां माता के दर्शन करने आते हैं. यह रांची के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. इस लोकप्रियता का एक मुख्य कारण है,भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का देवड़ी मंदिर से खास लगाव. इस मंदिर की वास्तुकला शानदार है. मां के मंदिर में आकर लोग एक जुड़ाव महसूस करते हैं. यहां उन्हें आंतरिक और मानसिक शांति मिलती है. मान्यता है, मां दुर्गा से भक्त जो भी मनोकामना करते हैं,वो जरूर पूरी होती है. भक्त आस्था भाव के साथ मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं.लोगों का ऐसा विश्वास है कि मां अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेती हैं और उनपर अपनी कृपा बरसाती हैं.

Also Read: Best Places To Visit In Ranchi: अगर आपका रांची घूमने का है प्लान, तो ये 5 जगहें आप के लिए हैं बेस्ट

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola