ePaper

प्रयागराज की इन 5 जगहों पर जाना मना है, यहां है भूतों का बसेरा, देखें लिस्ट

Updated at : 03 Aug 2023 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयागराज की इन 5 जगहों पर जाना मना है, यहां है भूतों का बसेरा, देखें लिस्ट

Prayagraj Haunted Places: उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज में घूमने के लिए एक से एक बढ़िया जगह मौजूद हैं. लेकिन यहां की डरावनी जगह भी किसी से कम नहीं है. आज हम आपको बताएंगे प्रयागराज में भूतिया जगहों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Prayagraj Haunted Places: हम सब के बीच भगवान के साथ-साथ बुरी आत्माएं भी हैं, जो अक्सर किसी न किसी रूप में दिखाई देती है. इतना ही नहीं कई बार तो कुछ लोगों ने भूत-प्रेत को एहसास किया भी है. आइए जानते हैं प्रयागराज की भूतिया जगहों के बारे में.

undefined

प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन सबसे भूतिया जगह है. यहां रात होते ही आत्माएं भटकती हैं. इस रेलवे स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि इसके पास वाली जेल में कुछ सेनानियों को रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी. जिनकी आत्माएं नैनी स्टेशन पर रात में घूमती हैं.

undefined

प्रयागराज का कीडगंज मोहल्‍ला भूतिया जगहों में से एक है. कुछ साल पहले देर रात में यहां दो लड़के शादी समारोह से लौट रहे थे. जब दोनों कीडगंज के संत निरंकारी आश्रम के पास पहुंचे तो वहां पर एक लड़की उनसे लिफ्ट मांगी. युवकों ने उसे अपने बाइक पर बैठा लिया. थोड़ी दूर पहुंचने के बाद लड़की ने बाइक रोकने के लिए कहा. जब युवक ने गाड़ी रोकी तो वह दोनों को दो-तीन तमाचा मारकर आगे बढ़ गई. जब थोड़ी देर बाद दोनों उस लड़की को खोजने आए लेकिन वह नहीं मिली.

undefined

प्रयागराज के कृषि विश्वविद्यालय की कहानी बेहद मशहूर है. इसके कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल को हॉन्टेड कहा जाता है. क्योंकि कई बार इस हॉस्टल में लड़कियों ने भूत और प्रेत की आत्माएं देखी हैं. बताया जाता है कि अंधेरा होते ही यहां घुंघरू बजने की आवाज आती है.

undefined

प्रयागराज के खुसरो बाग के बारे में कहा जाता है मुगल शासन जहांगीर की वाइफ मान बाई समेत उनके बेटे शहजादा खुसरो और बहन सुल्तान निसार बेगम का इसमें मकबरा है. जिनकी आत्माएं यहां भटकती हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola