ePaper

Tirupati Balaji: IRCTC दे रहा है तिरुपति बालाजी घूमने का शानदार मौका, जानें यात्रा से जुड़ी डिटेल्स

Updated at : 01 Sep 2022 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
Tirupati Balaji: IRCTC दे रहा है तिरुपति बालाजी घूमने का शानदार मौका, जानें यात्रा से जुड़ी डिटेल्स

आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर में आपको तिरुपति बालाजी घुमाया जाएगा. आईये जानते हैं, इस यात्रा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स...

विज्ञापन

Tirupati Balaji Darshan: अगर आप सितंबर महीने में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आईऐरसीटीसी ऐसे टूरिस्ट के लिए शानदार ऑफर आया है. इस पैकेज में आपको तिरुपति बालाजी के दर्शक करवाए जाएंगे. पैकेज में आपको इंश्योरेंस के अलावा भी दूसरी कई खास सुविधाएं मिलेगी. रहने से लेकर खाना पीना सब कुछ टिकट में ही मिलेगा. बता दें कि दक्षिण भारत की ये खूबसूरत जगहों में से एक हैं. हर साल यहां लाखों पर्यटक आते हैं और बालाजी के दर्शन करते है.

तिरुपति बालाजी में इन जगहों पर घूम सकते हैं आप

यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है. इस दौरान आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 6,355 रुपये है. इस पैकेज के दौरान आपको कनिपकम, तिरुचनुरु, तिरुमाला, श्रीकालहस्ती और कई सारी जगहों में घुमाया जाएगा. आपको बता दें कि तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर तिरुपति में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है. तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है. यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है. इस मंदिर में प्रभु वेंकटेश्वर या बालाजी को भगवान विष्णु अवतार ही है. ऐसा माना जाता है कि प्रभु विष्णु ने कुछ समय के लिए स्वामी पुष्करणी नामक सरोवर के किनारे निवास किया था. यह सरोवर तिरुमाला के पास स्थित है. तिरुमाला- तिरुपति के चारों ओर स्थित पहाड़ियां, शेषनाग के सात फनों के आधार पर बनीं ‘सप्तगिर‍ि’ कहलाती हैं. श्री वेंकटेश्वरैया का यह मंदिर सप्तगिरि की सातवीं पहाड़ी पर स्थित है, जो वेंकटाद्री नाम से प्रसिद्ध है.


IRCTC तिरुपति बालाजी पैकेज की डिटेल्स

  • पैकेज का नाम- Tirumala Balaji Darshanam

  • डेस्टिनेशन कवर्ड- कनिपकम, तिरुचनुरु, तिरुमाला, श्रीकालहस्ती

  • पैकेज की अवधि- 6 दिन और 5 रात

  • ट्रैवल मोड- ट्रेन

  • प्रस्थान की तारीख- 06.10.2022

  • कहां से कर सकेंगे सैर- पूर्णा (पीएयू), नांदेड़ (एनईडी), धर्माबाद (डीएबी), निजामाबाद (एनजेडबी), कामारेड्डी (केएमसी), मभुबनगर (एमबीएनआर), गडवाल (जीडब्ल्यूडी), कुरनूल (केआरएनटी)

Also Read: IRCTC के स्पेशल पैकेज में देखें ढेर सारी डॉल्फिन, कम खर्च में घूमे ओडिशा और चिल्का लेक, जानें सभी डिटेल्स
तीर्थयात्रियों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड

  • जेंट्स: धोती (सफेद) और शर्ट या कुर्ता और पायजामा.

  • देवियों: साड़ी या सलवार कमीज (पल्लू अनिवार्य के साथ)

  • सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि वे टी-शर्ट, जीन्स जैसे कपड़े न पहनें, क्योंकि किसी भी आयु वर्ग के बावजूद इन पर सख्त मनाही है.

  • नाम/आयु/लिंग आदि के संबंध में किसी भी परिवर्तन की अनुमति यात्रा से 5 दिन पहले केवल एक बार और होनी चाहिए.

  • एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इस वेबसाइट पर जाकर करा सकते हैं बुकिग

अगर आपने इस टूर पैकेज में जाने का मन बना लिया है, तो आपके बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से आप बुकिंग की जानकारी ले सकते है. अधिक जानने के लिए कुछ नबंर्स दिए होंगे, उसपर भी कॉल कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर bit.ly/3KlfuKN क्लिक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola