ePaper

Photos केला खाने से होते है ये 10 फायदे

Updated at : 19 Jul 2023 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
RPCAU Pusa :

RPCAU Pusa :

केला न केवल स्वाद में अच्छा होता है. इसमें कई पोषण तथा गुण भी पाया जाता है. केला का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते है. तो चलिए जानते हैं 10 फायदों के बारे में जो हमें केला खाने से मिलता है.

विज्ञापन
undefined

केला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. केला का सेवन करना पाचन के लिए बेहतर होता है. पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. केले में मिलने वाला पेसटिन तत्व कब्ज को दूर रखता है.

undefined

अगर आप ब्लड प्रेशर से परेशान हैं या फिर आपको जल्दी थकान महसूस होती है तो केला का सेवन करना चाहिए. केला में पोटैशियम भरपूर पाया जाता है जिससे शरीर के अंदर रक्त संचार ठीक रहता है.

undefined

केला का सेवन आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है. क्योंकि केले में प्रोबायोटिक बैक्टिरिया होता है जिससे आपके खाने से कैल्शियम को सोखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. रोज एक केला खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी बढ़ती है. अगर हड्डियां मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना एक केला जरूर खाएं.

undefined

केला के रोजाना सेवन से मेटोबोलिज्म दुरुस्त रहता है और ये कोलेस्ट्रोल को कम रखने में मदद करता है. केले में मैग्निशियम की वजह से केला जल्द पच भी जाता है. ये गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाता है. जिससे दिल संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है.

undefined

केले में विटामिन-बी6 की मात्रा पाई जाती है. ये मस्तिस्क कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में उपयोगी मानी जाती है. इसके रोजाने सेवन से याददाश्त तेज होती है.

undefined

स्ट्रेस में केला काफी फायदेमंद होता है. इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व पाया जाता है. जो शरीर में सेरोटोनिन बनाने का काम करता है. स्ट्रेस को कम करने में सेरोटोनिन काफी काम आता है. यानि कि अगर आप केला खाते हैं तो स्ट्रेस आपके पास भी नहीं फटकेगा. आप एक दम स्ट्रेस फ्री रह सकेंगे.

undefined

केला एनर्जी का पावरहाउस है. यह कार्बोहाइड्रेट का शानदार सोर्स है. अगर आप केला खाते हैं तो आपकी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. इसे खाने से आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहते हैं. सुबह ऑफिस या कॉलेज जाते वक्त केला खाने से दिनभर आप एनर्जेटिक बने रहते हैं. आपको थकान महसूस नहीं होगी.

undefined

अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो केला काफी फायदेमंद होता है. यह आपकी स्किन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. केला खाने से चेहरा चमकदार बनता है और स्किन खिली-खिली बनती है.

undefined

केला का सेवन करने से महिलाओं की फर्टिलिटी स्ट्रांग होती है. केले इसमें पोटेशियम और विटामिन सी होता है. इसे खाने से एग और स्पर्म की क्वॉलिटी सुधरती है और क्सीव करने में कोई दिक्क्त नहीं आती है.

undefined

केला पोषक तत्वों का खजाना है. केले में जितने पोषक तत्व होते हैं, शायद ही किसी अन्य फल में पाए जाते हैं. इसमें थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन (ए,बी,बी6), आयरन, कैल्शियम, मैगनिशयम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola