Teachers' Day Gift Ideas: समझ नहीं आ रहा अपने फेवरेट टीचर को क्या दें गिफ्ट, यहां से लें आइडिया

Published by :Shradha Chhetry
Published at :04 Sep 2023 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Teachers' Day Gift Ideas: समझ नहीं आ रहा अपने फेवरेट टीचर को क्या दें गिफ्ट, यहां से लें आइडिया

हर साल, शिक्षक दिवस पूरे देश में बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है. इस दिन, छात्र अपने शिक्षकों को उपहार, कार्ड और कृतज्ञता के शब्दों से प्रसन्न करते हैं. शिक्षकों के लिए इस दिन को ज्यादा विशेष बनाने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

विज्ञापन
undefined

हर साल, शिक्षक दिवस पूरे देश में बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है. शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का भी प्रतीक है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक, विद्वान और दार्शनिक भी थे, जिन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान – भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. शिक्षक दिवस हर कोई मनाता है – यह दिन हमारे जीवन के शिक्षकों को समर्पित है, जिन्होंने हमें सिखाया कि चाहे कुछ भी हो, हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है. इस दिन, छात्र अपने शिक्षकों को उपहार, कार्ड और कृतज्ञता के शब्दों से प्रसन्न करते हैं. जैसे ही हम विशेष दिन के करीब आते हैं, शिक्षकों के लिए इस दिन को ज्यादा विशेष बनाने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

undefined

आप अपने टीचर को इस विशेष अवसर पर कस्टमाइज्ड कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं. इस मग पर आप अपने पसंदीदा टीचर की फोटो या कोई मेसेज प्रिंट करवा सकते है. ये गिफ्ट उन्हें हमेशा याद रहेगा.

undefined

किसी शिक्षक के दिन को यह जानने से ज्यादा खास नहीं बनाया जा सकता कि उसके योगदान ने आपके जीवन को बेहतरी के लिए कैसे बदल दिया है. इस शिक्षक दिवस पर, एक थैंक्यू कार्ड के जरिए अपने शिक्षक को बताएं कि आप उनकी सीख के लिए उनके कितने आभारी हैं और उन्होंने जीवन में अपने लिए रास्ता बनाने में कैसे आपकी मदद की है.

undefined

टीचर्स डे पर पेन से बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है. आप अपने टीचर को उनके पसंदीदा ब्रांड का पेन दे सकती हैं.

undefined

आप अपने पुरूष टीचर को एक अच्छा सा पर्स दे सकते हैं और महिला टीचर को हैंड-बैग. वे जब-जब इसका उपयोग करेंगे आपको जरूर याद करेंगे.

undefined

टीचर को गिफ्ट करने के लिए दीवाल घड़ी भी एक अच्छा ऑप्शन है. आपको उन्हें कोई लेटेस्ट डिजाइन की घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

आपने देखा होगा कि टीचर्स अकस अपनी डायरी मेंटेन करते रहते हैं. ऐसे में आप अपने टीचर को एक डायरी गिफ्ट कर सकते हैं. ये गिफ्ट उनके लिए बेहद काम का साबित होगा.

undefined

टीचर्स डे के मौके पर आप अपने टीचरको प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

आप अपने टीचर की कोई फोटो या फोटो का कोलाज बनाकर फ्रेम करवा सकते हैं.

undefined

विंड चिम्स को घर पर रखना शुभ होता है. ऐसे में आपने टीचर को इसे गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

अपने टीचर को आप इन दिन उनके पसंद का कोई भी फूल दे सकते हैं.

undefined

टीचर्स डे के मौके पर हैंड मेड गिफ्ट से बढ़िया और कुछ नहीं होता. अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है तो आप एक सुंदर सा कार्ड बना सकते हैं. यकीन मानिए ये गिफ्ट आपके टीचर को बहुत पसं आएगा.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola