Solar Eclipse, Surya Grahan 2023 Date Time: सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को कितने बजे शुरू होगा, कब समाप्त होगा?

Surya Grahan, Solar Eclipse Date Time in India: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक रूप से भी सूर्य ग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. जानें भारत में सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या है? आपके शहर में कब, कहां, कैसा दिखेगा?
Surya Grahan, Solar Eclipse 2023 Date Time In India: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) इसी महीने पड़ने वाला है. 20 अप्रैल, 2023 अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहा है. यह आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा. जानें भारत में कब, कहां, कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण. आप अपने शहर में सूर्य ग्रहण शुरू होने का समय और समाप्त होने का समय जान लें.
सूर्य ग्रहण डेट, टाइम- 20 अप्रैल को
ग्रहण प्रारंभ- सुबह 7 बजकर 4 मिनट से
ग्रहण समाप्त- दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर
सूर्य ग्रहण का खग्रास- 8 बजकर 7 मिनट पर
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट
सूतक काल- यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा.
20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 07:04 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है और इस समय में कई नियमों का पालन करना होता है. ज्योतिष के अनुसार सूतक काल उस जगह पर मान्य होता है, जहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है. भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा.
20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों में देखा जा सकेगा.
ग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में रहेंगे, जहां उनके साथ बुध और राहु भी मौजूद रहेंगे. साथ ही इस ग्रहण के दो दिन बाद ही गुरु का राशि परिवर्तन होगा, ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव की बात करें तो ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित हो रहे हैं इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव मेष राशि वालों पर होगा. ग्रहण के समय मेष राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है. साथ ही सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है. जबकि वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि और मीन राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा.
सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है. इससे चांद की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है और सूरज का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं देता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार होता है- आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण.
-
पहला सूर्य ग्रहण – 20 अप्रैल, 2023 (Hybrid)
-
पहला चंद्र ग्रहण – 5 मई, 2023 (Penumbral)
-
दूसरा सूर्य ग्रहण – 14 अक्टूबर, 2023 (Annular)
-
दूसरा चंद्र ग्रहण – 29 अक्टूबर, 2023 (Partial)
सूर्य ग्रहण को खुली आंखें से नहीं देखना चाहिए. इसे सुरक्षित तरीके से एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करके या टेलीस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सूर्य की छवि देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




