ePaper

Summer Holiday Destinations 2022: कम बजट में समर हॉलिडे ट्रिप प्लान कर रहे तो यहां घूमने जाएं

Updated at : 06 May 2022 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Holiday Destinations 2022: कम बजट में समर हॉलिडे ट्रिप प्लान कर रहे तो यहां घूमने जाएं

Summer Holiday Destinations 2022: यदि आप इस समर वेकेशन में लो बजट ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो बताए गए जगहों को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Summer Holiday Destinations 2022: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही हॉलिडे ट्रिप प्लान का ख्याल भी दिमाग में आने लगता है. हॉलिडे ट्रिप प्लान करते समय बजट की बात करें तो कई बार कम बजट में ट्रिप प्लान करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. यदि आप इस समर वेकेशन में लो बजट ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो बता दें कि भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां आप अपनी जेब में ज्यादा असर डाले बिना आसानी से छुट्टियां बिता सकते हैं. जानें ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में.

उदयपुर

उदयपुर राजस्थान में स्थित है और यह पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है. यह दर्शनीय स्थलों में से एक है. यहां आप कम बजट में आराम से छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं. अगर आप महंगे होटलों में नहीं रुकना चाहते हैं, तो कई धर्मशालाएं हैं जहां आप बहुत कम पैसे में आसानी से रुक सकते हैं. यहां ट्रांसपोर्टेशन की अच्छी कनेक्टिविटी भी है.

ऋषिकेश

धार्मिक शहर होने के साथ-साथ छुट्टियां बिताने के लिए भी ऋषिकेश एक खूबसूरत स्थान है. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए भी यह बहुत अच्छी जगह है. यहां राफ्टिंग काफी लोकप्रिय है. इस जगह की यात्रा करना आपकी जेब के लिए काफी किफायती होगा. ऋषिकेश पहुंचने के लिए पहले हरिद्वार आना पड़ता है.

वाराणसी

अगर आप धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो कम बजट में वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं. यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय धार्मिक शहरों में से एक है. वाराणसी में आप वाराणसी घाट पर आरती का सुखद अनुभव कर सकते हैं. यहां पहुंचने का सबसे सस्ता साधन ट्रेन है.

कसोल

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कसोल अपने ट्रेकिंग ट्रेल्स की वजह से भी पर्यटकों के बीच काफी पसंद किया जाता है. मार्च से जून के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक इस हिल स्टेशन पर आते हैं और अद्भुत मौसम का आनंद लेते हैं. इस गंतव्य तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको कुल्लू आना होगा और फिर कैब या टैक्सी के जरिए कसोल पहुंचना होगा. गर्मियों के दौरान घूमने के लिए यह बहुत ही पॉकेट फ्रेंडली जगह है.

Also Read: Travel In Summer: मनाली, शिमला से अलग इन हिल स्टेशन पर जाएं गर्मी की छुट्टियां बिताने, जानें
बिनसर

उत्तराखंड में स्थित बिनसर एक छोटा सा गांव है, और यह जीरो पॉइंट से पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. बिनसर पक्षी देखने वालों, प्रकृति प्रेमियों और लैंडस्केप फोटोग्राफरों के लिए एक आदर्श स्थान है. यह वनस्पतियों और जीवों की विस्तृत श्रृंखला के लिए भी जाना जाता है. यहां पहुंचने के लिए नैनीताल या अल्मोड़ा से अपनी बस बदलें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola