Monday Remedies: सोमवार के दिन इन चीजों की ना करें खरीदारी, मिलेगा अशुभ फल

Monday Remedies: जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, ठीक उसी प्रकार कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हे सोमवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए.
Monday Remedies:
सोमवार के दिन क्या खरीदना चाहिए?
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कला से संबंधित सामान जैसे रंग, ब्रश, वाद्य यंत्र इत्यादि नहीं खरीदनी चाहिए. इसके अलावा कॉपी-किताबें, खेल से जुड़ी चीजें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि नहीं खरीदना चाहिए. ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर सोमवार के दिन यह वस्तु खरीदने पर भगवान शिव नाराज होते हैं इसलिए इस दिन इन वासतों को खरीदना अशुभ माना जाता है.
सोमवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?
सोमवार का दिन शिव जी के अलावा चंद्रमा को भी समर्पित होता है. शीतलता और शांति का प्रतीक चंद्रमा को सफेद रंग पसंद है. ऐसे में मान्यता है कि सोमवार को सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ माना जाता है. चावल का रंग भी सफेद होता है. इसलिए सोमवार को चावल खरीदना शुभ माना जाता है. साथ ही सोमवार को सफेद कपड़े शरीर पर धारण करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










