ePaper

Beetroot Chapati: चुकंदर की रोटी बनेगी बादलों जैसी सॉफ्ट - बस ये स्टेप न भूलें

Updated at : 03 Feb 2026 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
Beetroot Chapati: चुकंदर की रोटी बनेगी बादलों जैसी सॉफ्ट - बस ये स्टेप न भूलें

Beetroot Chapati: चुकंदर की रोटी बनेगी बादलों जैसी सॉफ्ट - बस ये स्टेप न भूलें

जानिए सॉफ्ट और फुली हुई चुकंदर की रोटी बनाने का आसान सीक्रेट तरीका - हेल्दी, टेस्टी और हर बार परफेक्ट रिजल्ट देने वाली रेसिपी.

विज्ञापन

Beetroot Chapati: रोज-रोज सेहत के लिए एक ही तरह की खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता हैं. अगर आप रोज़ की साधारण रोटी में कुछ हेल्दी ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो चुकंदर की रोटी एक बार जरूर बनाएं है. चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो खून बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है. यह रेसिपी आसान है, पौष्टिक है और डाइट-फ्रेंडली भी हैं

Beetroot Chapati Recipe: न्यूट्रीशन से भरपूर सॉफ्ट चुकंदर चपाती – नोट करें आसान विधि

चुकंदर की रोटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिस्ट (Beetroot Chapati Ingredients)

चुकंदर की रोटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिस्ट (Beetroot Chapati Ingredients)
चुकंदर की रोटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिस्ट (beetroot chapati ingredients)
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • चुकंदर – 1 मध्यम (उबला या कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • हरी मिर्च बारीक कटी – 1
  • तेल या घी – 1 छोटा चम्मच
  • जरूरत अनुसार पानी

चुकंदर की रोटी | चुकंदर चपाती बनाने की रेसिपी

चुकंदर की रोटी | चुकंदर चपाती बनाने की रेसिपी
चुकंदर की रोटी | चुकंदर चपाती बनाने की रेसिपी
  1. चुकंदर को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें या उबालकर पीस लें.
  2. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें. उसमें नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन और हरी मिर्च मिलाएं.
  3. अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें.
  4. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अंत में थोड़ा तेल लगाकर 5–7 मिनट ढककर रख दें.
  5. आटे की लोइयां बनाएं और सामान्य रोटी की तरह बेल लें.
  6. गरम तवे पर दोनों तरफ से सेकें. चाहें तो हल्का घी लगाएं.
    गरमा-गरम चुकंदर चपाती को दही, अचार या सब्जी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Right Way to Eat Beetroot: चुकंदर का जूस पिएं या कच्चा चबाकर खाएं?

यह भी पढ़ें: ABC Juice: सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं ABC जूस

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola