Personality Traits: छींकने के अंदाज में छिपे हैं आपके व्यक्तित्व के कई राज, ऐसे करें चेक

Updated at : 16 Dec 2022 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Personality Traits: छींकने के अंदाज में छिपे हैं आपके व्यक्तित्व के कई राज, ऐसे करें चेक

Sneezing Style show how personality do you have,Personality Traits: छींकने का अंदाज भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बताता है. ब्रिटेन के प्रसिद्ध हाव-भाव विशेषज्ञ रॉबिन करमोड ने अपनी बुक ‘स्पीक सो योर ऑडियंस विल लिसेन’ में इसका खुलासा किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

Sneezing Style show how personality do you have,Personality Traits:  सर्दियों के मौसम में छींक आना एक आम बात है. वहीं गर्मी और बारिश के मौसम में भी गाहे-बगाहे छींक आ ही जाती है. कुछ लोगों के छींकने (Sneezing) पर तेज आवाज आती है, वहीं कुछ लोग बहुत धीरे से छींकते हैं.  छींकने का अंदाज भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बताता है. ब्रिटेन के प्रसिद्ध हाव-भाव विशेषज्ञ रॉबिन करमोड ने अपनी बुक ‘स्पीक सो योर ऑडियंस विल लिसेन’ में इसका खुलासा किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

तेज आवाज निकालना

रॉबिन के मुताबिक छींक के दौरान तेज आवाज निकालने वाले हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहते हैं. उन्हें दूसरों के बीच अपनी अहमियत जताने और बातें मनवाने में मजा आता है.

‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ बोलना

छींकने से पहले या बाद में ‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ बोलने वाले अमूमन शांत, शालीन और अंतर्मुखी होते हैं. उन्हें दूसरों की जिंदगी में दखल देने बिल्कुल पसंद नहीं होता.

छींक रोकने वाले लोग

छींक रोकने की कोशिश करने वाले लोग भी अंतर्मुखी होते हैं. ऐसे लोग भीड़भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं. आप उन्हें तवज्जों दें या न दें, वे अपने में मस्त रहते हैं.

नाक पर हाथ रखने वाले

छींकते समय नाक-मुंह को रुमाल या हाथ से ढंकने वाले लोग दूसरों की खुशी को भी तवज्जो देते हैं. उन्हें नियम-कायदों का पालन करना और मिल-जुलकर रहना ज्यादा रास आता है.

बार-बार छींकते रहना

एक के बाद एक कई बार छींकने वालों को भी लोगों का ध्यान खींचने में मजा आता है. लोग अगर उनकी बातों पर ध्यान न दें या उन्हें नजरअंदाज करें तो ये लोग बेहद उदास हो जाते हैं.

छींक से फायदे

कहा जाता है कि जब भी किसी को छींक आती है तो इससे दिमाग को फायदा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई व्यक्ति छींकता है, तो उस समय थोड़ी देर के लिए व्यक्ति का नाक और गला काफी आरामदायक महसूस करता हैं. इसी दौरान दिमाग में एक हार्मोन बनता है, जो दिमाग को अच्छा महसूस कराता है. इसी कारण से कई लोग जबरदस्ती नाक में कुछ डालकर छींक लाने का प्रयास करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola