‘Tulsi Is Back’ स्मृति ईरानी का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हैं लोग, इंस्टाग्राम पर मांग रहे हैं टिप्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2021 7:54 AM
स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह काफी पतली दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स स्मृति ईरानी के वेट लॉस ट्रॉसफोर्मेशन लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और टिप्स भी मांग रहे हैं. इतना ही नहीं कई यूजर्स स्मृति ईरानी से मोटिवेट भी हो रहे हैं.
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी भारत के इतिहास की सबसे मजबूत महिला नेताओं में से एक हैं और कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं. टीवी सीरियल क्यूंकी सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ईरानी ने तुलसी के रूप में एक अमिट छाप छोड़ी. यह छाप ऐसी है कि उस शो के अस्तित्व के बीस से अधिक वर्षों के बाद भी, उनके प्रशंसक उन्हें उनके टीवी कैरेक्टर के लिए याद करते रहते हैं.
स्मृति ईरानी अपने राजनीतिक जीवन में भी एक प्रभावशाली छाप छोड़ती हैं. एक सफल अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरानी वर्तमान में अपने वजन को घटाने के लिए कुछ ऐसा कर रही हैं जिसने लोगों को एक बार फिर से आश्चर्यचकित किया है. इतना ही नहीं लोग उनके नए वेटलॉस ट्रांसफोरमेंशन से मोटिवेट भी हो रहे हैं. और सोशल मीडिया पर वेट लॉस टिप्स भी मांग रहे हैं. लोग उनकी तरीफों के पुल बांध रहे हैं वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं ‘तुलसी वापस आ गई है’.
https://www.instagram.com/p/CWPfFdxoQ8W/
बता दें कि स्मृति ईरानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल चेंज की है. इसमें स्मृति साइड पोज़ में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पेड़ के पास खड़ी हुई हैं और फूल की तरफ देख रही हैं. उनकी इन तस्वीरों की यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं साथ ही फोटो कैप्शन की चर्चा खूब हो रही है. जिसमें लिखा है, ‘जो पहुंच के पार है, वहीं पर बहार है… फूल न तोड़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










