कम जगह में लगाएं ये 5 छोटे झूमर, घर दिखेगा और भी खूबसूरत

Small Chandelier for Home , PC - AI
Small Chandelier for Home: घर की सजावट में अक्सर छत की लाइटिंग को नजरअंदाज कर दिया जाता है. अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तो छोटे डिजाइन वाले झूमर चुनें.
Small Chandelier for Home: घर सजाते समय अक्सर लोग दीवारों, फर्नीचर और पर्दों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन छत की लाइटिंग को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि सही झूमर पूरे कमरे का लुक बदल सकता है. अगर आपके घर में ज्यादा जगह नहीं है, तो बड़े झूमर की जगह छोटे और आकर्षक डिजाइन चुनना बेहतर रहेगा. ये कमरे में जरूरत से ज्यादा भारीपन नहीं लाते और 5-sसजावट को एक खूबसूरत फिनिश देते हैं. यहां देखें 5 ऐसे छोटे झूमर डिजाइन, जो आपके घर को मॉडर्न और स्टाइलिश बना सकते हैं.
क्रिस्टल की बूंदों वाला झूमर

छोटे आकार का क्रिस्टल झूमर कमरे में चमक और खूबसूरती दोनों जोड़ता है. रोशनी पड़ने पर इसके क्रिस्टल बेहद आकर्षक नजर आते हैं. इसे लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया या बेडरूम में लगाया जा सकता है. यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों को पसंद आएगा, जिन्हें घर में थोड़ा रॉयल टच अच्छा लगता है.
गोल रिंग वाला मॉडर्न झूमर

अगर आपको सादा लेकिन मॉडर्न सजावट पसंद है, तो रिंग डिजाइन वाला झूमर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. गोल आकार का यह डिजाइन छत पर लगने के बाद कमरे को एक साफ और खूबसूरत लुक देता है. छोटे लिविंग रूम या डाइनिंग स्पेस में यह ज्यादा जगह घेरे बिना आकर्षण बढ़ाता है.
पत्तियों के आकार वाला खूबसूरत डिजाइन

घर की सजावट में नेचर का टच पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन काफी खास है. पत्तियों के शेप में बने झूमर कमरे को सॉफ्ट और खूबसूरत लुक देता है. इसे बेडरूम या किसी छोटे कोने में लगाया जा सकता है. इसकी खास डिजाइन कमरे की बाकी सजावट से अलग नजर आती है.
ड्रम शेप का सिंपल झूमर

हर किसी को बहुत चमकदार और भारी डिजाइन पसंद नहीं होता. ऐसे में ड्रम शेप का झूमर एक अच्छा ऑप्शन है. इसका डिजाइन सादा होता है, लेकिन कमरे में लगने के बाद यह काफी स्टाइलिश दिखता है. छोटे कमरे और कम ऊंचाई वाली छत के लिए भी यह डिजाइन अच्छा लग सकता है.
गोल ग्लोब डिजाइन वाला झूमर

ग्लोब शेप का झूमर उन घरों के लिए बढ़िया है, जहां सजावट को सिंपल और मॉडर्न रखा गया है. इसका गोल आकार कमरे में सॉफ्ट और खूबसूरत रोशनी फैलाता है. इसे डाइनिंग एरिया, एंट्री स्पेस या छोटे लिविंग रूम में लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: रांची के इन बाजारों से सस्ते में खरीदें होम डेकोर का सामान, कम बजट में चमकेगा आपका घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










