Skin Care Tips: बिना महंगे फेशियल लगाए चेहरा नजर आएगा क्लीन और ग्लोइंग, इन आसान टिप्स का करें इस्तेमाल

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 30 Sep 2025 1:04 PM

विज्ञापन

skin care ( AI Image)

Skin Care Tips: स्किन की ग्लो को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खे से लेकर मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है. स्किन को सुंदर बनाए रखने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हेल्दी और साफ स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है. त्वचा की देखभाल में की गई लापरवाही स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. स्किन की सुंदरता को बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट से लेकर लोग घरेलू नुस्खे तक का इस्तेमाल करते हैं. स्किन को चमकदार बनाने के लिए आप घर पर मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ आसान स्किन केयर टिप्स जिससे आप साफ और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

दूध का करें इस्तेमाल

आप कहीं बाहर से घर आते हैं तो आप फेस को अच्छे से क्लीन कर लें. चेहरे को साफ करना जरूरी है. आप फेस पर जमी गंदगी को हटाएं. आप इसके लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूध को कॉटन बॉल से फेस पर लगाएं. फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें. आप फेस को साफ करने के बाद साफ तौलिए से हल्के हाथों से चेहरे को साफ करें. ज्यादा जोर से फेस को नहीं रगड़ें. चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं. 

नींबू का इस्तेमाल

आप स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए गुलाब जल और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन पर निखार लाने में मदद करता है. आप दो चम्मच गुलाब जल में कुछ बूंदें नींबू के रस को मिक्स करें. चेहरे पर लगाएं और पानी से साफ कर लें.

शहद का इस्तेमाल

आप स्किन को चमकदार बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको आप फेस पर लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें. इससे आपके स्किन पर ग्लो आता है.

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

यह भी पढ़ेंHow To Remove Blackheads From Nose: चेहरे की खूबसूरती रहेगी बरकरार, नाक से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola