ePaper

Navratri 2020 : आज से नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को चढ़ाएं ये प्रसाद, जानें शैलपुत्री से कालरात्री तक किन्हें कौन सा भोग पसंद

Updated at : 17 Oct 2020 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Shardiya-Navratri-2024

Shardiya-Navratri-2024

Shardiya Navratri 2020, Durga Maa Ka Prasad : आज से नौ दिवसीय दुर्गा पूजा शुरू हो गया है. नवरात्र में हर दिन मां को विशेष भोग अर्पित किया जाता है. नवरात्रि में मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आइए जानते है कि हर दिन माता रानी को कौन सा प्रसाद चाढ़ाया जाता है. अगर आप प्रथम दिन से यह भोग देवी को नहीं चढ़ा सके हैं तो नवरात्रि के अंतिम दिन सभी का एक साथ भोग लगा कर भी मां को आप प्रसन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020, Durga Maa Ka Prasad : आज से नौ दिवसीय दुर्गा पूजा शुरू हो गया है. नवरात्र में हर दिन मां को विशेष भोग अर्पित किया जाता है. नवरात्रि में मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आइए जानते है कि हर दिन माता रानी को कौन सा प्रसाद चाढ़ाया जाता है. अगर आप प्रथम दिन से यह भोग देवी को नहीं चढ़ा सके हैं तो नवरात्रि के अंतिम दिन सभी का एक साथ भोग लगा कर भी मां को आप प्रसन्न कर सकते हैं.

मां शैलपुत्री

प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है. तथा शरीर निरोगी रहता है.

undefined
मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें. इससे आयु वृद्धि होती है.

undefined
Also Read: Shardiya Navratri 2020 : ऐसे करें मां के नौ स्वरूपों का मंत्र जाप, जानें प्रार्थना और स्तुति भी मां चंद्रघंटा
undefined

तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें. इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है.

मां कूष्माण्डा
undefined

मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं. और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें. जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है.

Also Read: Navratri 2020 : ‘श्री दुर्गा देवी दही समर्पयामि’ फूल, अक्षत, दुध, दही, घी अर्पित करते समय जपे ये मंत्र, जानें पूरी पूजा विधि मां स्कन्दमाता
undefined

नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है.

मां कात्यायनी
undefined
Also Read: Rashifal, Navratri 2020 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या विशेष संयोग लेकर आया नवरात्र, जानें आज का राशिफल

छठवीं नवरात्रि के दिन शहद का भोग लगाएं, जिससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी.

मां कालरात्रि
undefined

सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है.

मां महागौरी
undefined

नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें. इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

मां सिद्धिदात्री
undefined

नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें. इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी. साथ ही अनहोनी होने की घटनाओं से बचाव भी होगा.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola