ePaper

Sharad Purnima 2024 Kab Hai: इस समय होगी अमृत की बारिश, जानें खीर खाने का सही समय

Updated at : 15 Oct 2024 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sharad Purnima 2024 Kab Hai

Sharad Purnima 2024 Kab Hai

Sharad Purnima 2024 Kab Hai: शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी में खीर रखी जाती है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को आसमान से अमृत की बूंदें गिरती हैं, जिससे वह खीर औषधियुक्त हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिलता है.

विज्ञापन

Sharad Purnima 2024 Kab Hai: शरद पूर्णिमा का पावन पर्व कब है? इस साल शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है या 17 अक्टूबर को? व्रत, त्योहार आदि के लिए उदयातिथि की मान्यता है. शरद पूर्णिमा के लिए आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का होना जरूरी है. शरद पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान और फिर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी में खीर रखी जाती है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को आसमान से अमृत की बूंदें गिरती हैं, जिससे वह खीर औषधियुक्त हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिलता है. शरद पूर्णिमा की सही तिथि क्या है? इस बारे में विस्तर से जानें?

कब है शरद पूर्णिमा

also read: Kojagara Puja 2024: शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का जानें…


इस वर्ष शरद पूर्णिमा के लिए आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर को रात्रि 8:40 बजे से प्रारंभ होगी. यह तिथि 17 अक्टूबर को सायं 4:55 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो आश्विन पूर्णिमा 17 अक्टूबर को है. लेकिन शरद पूर्णिमा के लिए चंद्रमा का आश्विन पूर्णिमा तिथि में होना आवश्यक है.

also read: Vastu for Home: घर की इस दिशा में न रखें पानी…

ऐसी स्थिति में आश्विन पूर्णिमा तिथि 17 अक्टूबर को शाम को समाप्त हो रही है. 16 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय होगा और पूरी रात चंद्रमा विद्यमान रहेगा. ऐसे में इस वर्ष शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर, बुधवार को है. यही इसकी सही तिथि है.

शरद पूर्णिमा 2024 मुहूर्त

16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर रखने का विधान है. शरद पूर्णिमा पर शाम 5:05 बजे चंद्रमा उदय होगा. उस दिन सूर्यास्त शाम 5:50 बजे होगा.

also read: Teething: बच्चों के दांत निकलने में हो रही है परेशानी, तो…

शरद पूर्णिमा 2024 पर खीर रखने का समय

शरद पूर्णिमा पर शाम 7:18 बजे से रेवती नक्षत्र शुरू हो रहा है. रेवती नक्षत्र को शुभ माना जाता है. आप शरद पूर्णिमा की खीर शाम 7:18 बजे के बाद रख सकते हैं. हालांकि, शरद पूर्णिमा की रात को जब चांद पूरी तरह से दिखाई देने लगे और उसकी किरणें आप तक पहुंचने लगें, तब खीर बनाकर खुले में रख दें.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola