ePaper

Sawan 2023: सावन में सांप के अलावा दिखें ये 3 जानवर तो बेहद लकी हैं आप, मिलने वाले हैं शुभ समाचार

Updated at : 11 Jul 2023 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2023: सावन में सांप के अलावा दिखें ये 3 जानवर तो बेहद लकी हैं आप, मिलने वाले हैं शुभ समाचार

Sawan 2023: अधिकमास या मलमास के कारण इस साल यानी 2023 में सावन करीब 2 महीने तक रहने वाला है. सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं.

विज्ञापन

Sawan 2023: अधिकमास या मलमास के कारण इस साल यानी 2023 में सावन करीब 2 महीने तक रहने वाला है. सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. ज्योतिष शास्त्र में सावन के महीने में कई ऐसे जानवरों का जिक्र किया गया है जिनके प्रकट होने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि सावन के इन दिनों में अगर आपको कहीं भी ये जानवर नजर आए तो आप बेहद भाग्यशाली है, आप पर महादेव की कृपा है और जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाला है. आइए जानते हैं-

मोर क्या संकेत देता है
undefined

सावन के महीने में मोर का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके दुखों का अंत होने वाला है. मोर का संबंध देवी लक्ष्मी से भी माना जाता है. इसलिए सावन में मोर का दिखना भी इस बात का संकेत देता है कि आपके घर में पैसा आने वाला है.

सावन के महीने में कनखजूरा देखना
undefined

बारिश के मौसम में कनखजूरा अक्सर घर में दिख जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में कनखजूरे का घर के अंदर दिखना बहुत शुभ माना जाता है. कनखजूरा को सुरक्षा और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है. मान्यता है कि इसके आने से घर में समृद्धि और धन-संपदा बढ़ती है.

सांप दिखने का मतलब
undefined

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में सांप का दिखना बहुत शुभ माना जाता है. नाग भगवान शिव का प्रिय है. साथ ही सांप उनके गले का हार भी है. अगर आपको सावन के महीने में खासकर सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि भगवान शिव आपकी पूजा से प्रसन्न हैं. साथ ही आपकी मनोकामना भी जल्द ही पूरी होने वाली है.

Also Read: Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन का पहला प्रदोष व्रत कब, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Also Read: Sawan 2023: सावन में पड़ रहे हैं रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत ये त्योहार, देखें पूरी लिस्ट… Also Read: Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola