ePaper

Roti For Weight Loss: पतली कमर और स्लिम फिगर पाने के लिए आटा गूंथते वक्त अपनाएं यह ट्रिक

Updated at : 24 Feb 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Roti For Weight Loss

Roti For Weight Loss

Roti For Weight Loss : जानिए इस आसान ट्रिक के बारे में जो आपकी फिटनेस में मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Roti For Weight Loss: अगर आप भी अपनी कमर को पतला और फिगर को स्लिम बनाना चाहते हैं तो आपको डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ स्मार्ट टिप्स भी अपनाने होंगे. क्या आपने कभी सोचा है कि रोटियां भी आपके वजन को कम कर सकती हैं. जी हां, आटा गूंथते वक्त कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ अपनी सेहत को सुधार सकते हैं बल्कि अपनी पतली कमर और स्लिम फिगर की चाहत को भी पूरा कर सकते हैं. जानिए इस आसान ट्रिक के बारे में जो आपकी फिटनेस में मददगार साबित हो सकती है.

इसबगोल का करें इस्तेमाल

रोटी का आटा गूंथते समय यदि आप इसमें इसबगोल मिला लें तो यह न केवल आपके पाचन को सही करेगा बल्कि वजन को कम करने में भी मदद करेगा. इसबगोल में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. इसके साथ ही यह कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करता है.

क्या है इसबगोल के फायदे

इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है जो पानी में घुलकर जेल जैसा बन जाता है. यह पेट को भरा रखता है जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है. साथ ही यह एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं को भी दूर करता है.

Also Read : MaKhana For Weight Loss : अगर आपको भी दिखना है स्लिम तो रोज रात को खाये दूध और मखाना, मिलेगा अचूक फायदा

रोटी बनाने का तरीका

रोटी बनाने के लिए जब आप आटा गूंथें तो उसमें इसबगोल मिक्स कर लें या फिर इसबगोल को पानी में घोलकर उसी पानी से आटा गूंथ सकते हैं. इस फाइबर से भरपूर रोटी का सेवन वेट लॉस में मदद करेगा साथ ही एक्सरसाइज भी करना आवश्यक है.

Also Read : Weight loss Tips : अगर आप भी बिना वर्कआउट किए वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola