ePaper

Malai Gobhi Recipe: हल्के मसालों और मलाई के जादू से बनी यह डिश जीत लेगी सभी का दिल, स्वाद में मिलेगा मां के हाथों का एहसास

Updated at : 11 Dec 2025 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
malai gobhi recipe

मलाई गोभी रेसिपी AI generated image

Malai Gobhi Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर ऊब गए हैं तो आपको एक बार मलाई गोभी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यह एक ऐसी डिश है जिसे आप लंच और डिनर दोनों में ही एन्जॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Malai Gobhi Recipe: गोभी से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती है लेकिन जब बात आती है मलाई गोभी की तो इसका कोई मुकाबला ही नहीं है. यह डिश दिखने में जितनी मलाईदार लगती है उतनी ही खाने में टेस्टी लगती हो. मलाई गोभी की यह रेसिपी उन लोगों के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है जो हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, क्रीमी और रेस्टोरेंट स्टाइल ट्राई करना चाहते हैं. जब गोभी की हल्की मिठास मलाई और काजू से तैयार ग्रेवी में घुल जाती है तो इससे जो फ्लेवर आता है वह किसी को भी अपना फैन बना सकता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाने में ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि इसमें क्रीम और काजू का ही जादू चलता है. अगर आप घर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हों या फिर अचानक मेहमान आ गए हों, इस डिश को मिनटों में तैयार करके सभी को इम्प्रेस किया जा सकता है.

मलाई गोभी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गोभी – 500 ग्राम बड़े टुकड़ों में कटी हुई
  • प्याज – 2 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 2 बारीक कटे हुए या प्यूरी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • मलाई या फ्रेश क्रीम – आधा कप
  • काजू – 10 से 12, गुनगुने पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें
  • हरी मिर्च – 2
  • हल्दी – आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • तेल या घी – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

मलाई गोभी बनाने की आसान रेसिपी

  • मलाई गोभी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के टुकड़ों को हल्का नमक और हल्दी डालकर उबाल लें. इसे सिर्फ 4 से 5 मिनट उबालना है ताकि गोभी थोड़ी सॉफ्ट हो जाए और उसका कच्चापन भी दूर हो जाए. इसके बाद आपको एक्स्ट्रा पानी निकाल लेना है.
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल या घी गर्म करें और उबली हुई गोभी को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें. इससे गोभी में अच्छा फ्लेवर आता है और करी में टूटती नहीं है.
  • अब उसी कड़ाही में प्याज डालकर गोल्डन भूरा होने तक भूनें और इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं. अब आपको इसमें टमाटर या टमाटर प्यूरी डालकर मसाले को तब तक भूनना है जब तक तेल न छोड़ दे.
  • इसके बाद भुने हुए मसाले में काजू का पेस्ट मिलाएं और 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मसाला क्रीमी और स्मूद हो जाना चाहिए.
  • अब इसमें फ्राई की हुई गोभी डालें और अच्छे से मिक्स करें और फिर करी में आधा कप पानी डालें ताकि ग्रेवी का कंसिस्टेंसी बैलेंस रहे. सबसे लास्ट में मलाई या फ्रेश क्रीम डालें और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं. ऐसा करने से ग्रेवी बेहद रिच और लाजवाब बनती है.
  • आंच बंद करने से पहले गरम मसाला और थोड़ा हरा धनिया डालें और ढककर 5 मिनट तक सेट होने दें. इससे मसाले और मलाई गोभी में अच्छी तरह घुल-मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Kofta Curry: पत्तागोभी अब नहीं रही बोरिंग! स्वादिष्ट और फ्लेवर रिच ये कोफ्ता करी हमेशा के लिए बन जाएगी आपकी फेवरेट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola