Ranchi Tourist Places and Resorts: द रॉयल रिट्रीट से लेकर मोमेंटस, मानसून में मजे लें रांची के इन रिजॉर्ट का
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jul 2023 10:12 AM
Ranchi Top Tourist Places and Resorts: रांची में आपको खूबसूरत वादियों से लेकर आकर्षक झरने,मनमोहक झीलें और हरे-भरे जंगल देखने को मिल जाएंगे.यहां स्विमिंग पूल से लेकर क्लब और स्पोर्ट्स का आनंद एक जगह ले सकते हैं.साथी बिल्कुल कम बजट में रेस्टोरेंट्स से लेकर कैफे तक में आनंद के कुछ पल बिता सकते हैं.
Ranchi Top Tourist Places and Resorts: बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में अगर आप घूमने के लिए कोई परफेक्ट डेसिटिनेशन के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो हमें रांची में आपको खूबसूरत वादियों से लेकर आकर्षक झरने, मनमोहक झीलें और हरे-भरे जंगल देखने को मिल जाएंगे. यहां तमाम ऐसी जगह हैं, जहां पर जाकर आप बारिश का आनंद ले सकते हैं. आज आपको रांची की ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको प्रकृति की खूबसूरती का एहसास करने का मौका मिल जाएगा. यहां स्विमिंग पूल से लेकर क्लब और स्पोर्ट्स का आनंद एक जगह ले सकते हैं. साथी बिल्कुल कम बजट में रेस्टोरेंट्स से लेकर कैफे तक में आनंद के कुछ पल बिता सकते हैं.

रांची के सैनिक कॉलोनी स्थित रॉयल रिट्रीट आपको एक यादगार शादी देने के लिए तैयार है. अगर आप बगीचे और हरे-भरे के शौकीन हैं तो यह रिसोर्ट आपके लिए है. क्योंकि यह एक बहुत खूबसूरत बगीचा है. यह काफी किफायती है और सब के बजट में है. पूल साइड लोग पार्टी करना पसंद करते हैं. साथ ही यहां पर नॉनवेज के खास आइटम्स मौजूद है. जैसे पेरी पेरी मुर्ग मसाला और एक्सोटिक चिकन, मसाला चिकन जो खासकर यहां के शेफ द्वारा अपने हाथ से तैयार किए गए मसालों से बनाई जाते हैं.

रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित कांके इलाके में कांके रिजॉर्ट स्थित है. यहां आपको बेहद शांत वातावरण मिलेगा और खूबसूरत डिजाइनर स्विमिंग पूल गर्मी को दुगना करने के लिए मौजूद है. यह काफी खुली जगह है और काफी हरा-भरा और स्पेसीयस है. बच्चों के साथ पैरेंट्स भी उनकी मस्ती में बराबर भाग लेते हैं। करीब के रिसॉर्ट में जाने के लिए पूरा दिन लगता है. सुबह जाने के बाद वे कुछ देर पूल में मस्ती करते हैं और दोपहर का लंच वहीं करते हैं। इसकी पूरी व्यवस्था रिसोर्ट ही करता है. शाम होने से पहले लोग लोट आते हैं. रांची के कॉलेज स्टूडेंट्स और बाकी युवा रिसोर्ट जाना खूब पसंद कर रहे हैं.

रांची से खूंटी जाने वाले रास्ते पर स्थित मोमेंटस रेस्टोरेंट एंड रिसोर्ट भी इन दिनों लोगों की पसंद बन गया है. 2 एकड़ में फैले इस रिजॉर्ट की सबसे खास बात है कि यहां हर तबके के लोग आ सकते हैं. यह काफी किफायती है और सब के बजट में है. पूल साइड लोग पार्टी करना पसंद करते हैं. साथ ही यहां पर नॉनवेज के खास आइटम्स मौजूद है.

माउंट मैजिका रिजॉर्ट आज कल छुट्टियां बीताने का ए एक अच्छा ऑपशन साबित हो रहा है. माउंट मैजिका रिजॉर्ट झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे के बिल्कुल पास है. इस रिजॉर्ट के आसपास इतने पेड़ हैं कि आपको घने जंगल के बीच होने का भ्रम होगा. यहां लोगों को काफी शांत वातावरण मिलेगा.आसपास साल के बड़े-बड़े पेड़ हैं, जहां लोग पेड़ों के नीचे बैठकर ध्यान भी करते हैं. अगर आप इस रिजॉर्ट में दो-चार दिन रहने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यहां पर छोटे-छोटे कॉटेज हैं. ये कॉटेज बिल्कुल गांव के घर जैसा बनाया गया है. मतलब यह कि कॉटेज मिट्टी व पुआल से बनाई गई है.

पतरातू वैली के करीब एलेक्सा रिजॉर्ट में हर तरह के टूरिस्ट को अपनी बेहतर सेवाओं और लग्जरी सुविधाओं से आकर्षित कर रहा है. यहां से पूरा पतरातू वैली के साथ खूबसूरत पहाडियों का नजारा देखने को मिलता है. यहां आने वाले पर्यटक खूबसूरत वादियों के साथ लग्जरी सेवाओं की तारीफ करते नहीं थकते. बारिश के मौसम में छुट्टियां बीताने के लिए एलेक्स रिजॉर्ट में भी आप क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं.

पतरातू लेक रिजॉर्ट झारखंड की राजधानी रांची से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर यह है जो बेहद ही खूबसूरत है. इस घाटी की सुंदरता नैनीताल और मनाली की तरह है और यहां प्रकृति का आनंद ले सकते हैं. पतरातू घाटी झारखंड के कुछ रामगढ़ जिले में है, तो कुछ रांची जिले के अंदर पड़ता है यदि आप रांची से जाते हैं तो जैसे ही पिठौरिया पार करते हैं, घाटी का शुरुआत हो जाता है. घाटी बांध के कारण काफी लोकप्रिय और आकर्षक लगता है. पतरातू डैम में आप कश्मीर की डक लेक कि झलक भी आप ले सकते हैं तो वहीं हाई स्पीड बोट का सफर भी आप कर सकते हैं तो छोटे-छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए काफी सुविधा उपलब्ध है हम झारखंड की बात करें तो झारखंड में परिवार के साथ सबसे अच्छी जगह घूमने लायक है तो वह पतरातू लेक रिसॉर्ट जो कि पहले पतरातू डैम के नाम से जाना जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










