Papad Sabzi: अचानक आये मेहमान तो चिंता न करें, 10 मिनट में बनाएं पापड़ की सब्जी, स्वाद ऐसा सभी प्लेट चाट जाएं

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Sep 2025 2:23 PM

विज्ञापन

प्लेट में रखी पापड़ की सब्जी, Pic Credit- X

Papad Sabzi Recipe: राजस्थान का खास व्यंजन पापड़ की सब्जी सिर्फ 10 मिनट में तैयार होती है. दही और मसालों से बनी यह खट्टी-चटपटी डिश अचानक मेहमान आने के लिए परफेक्ट है. इसे व्रत के दिनों में भी खाई जा सकती है.

विज्ञापन

Papad Sabzi recipe: राजस्थान की थाली की असली पहचान उसके अनोखे और झटपट बनने वाले व्यंजन हैं. इन्हीं में से एक है पापड़ की सब्जी, जो मिनटों में तैयार होकर आपकी थाली का स्वाद बढ़ा देती है. अचानक घर में सब्जी खत्म हो जाए या मेहमान आ जाएं, यह डिश तुरंत काम आती है. दही और मसालों से बनी इस सब्जी का खट्टा-तीखा स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट लगते हैं और इसमें प्याज-लहसुन का भी इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए व्रत के दिनों में भी इसे खाया जा सकता है.

पापड़ की सब्जी बनाने की सामग्री

  • 5 मूंग या उड़द दाल के पापड़
  • 1 कप फेंटा हुआ दही
  • 2 छोटे चम्मच बेसन
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • एक चुटकी हींग
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजावट के लिए

Also Read: Homemade Bread Crumbs: अब घर पर बचे हुए ब्रेड से बनाएं ब्रेड क्रम्ब्स, स्नैक्स को बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी 

पापड़ की सब्जी बनाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले पापड़ को हल्की आंच पर सेंक लें या गर्म तेल में हल्का तलकर छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
  • इसके बाद एक बाउल में दही डालें और उसमें बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर अच्छे से फेंट लें. ध्यान रखें कि गुठलियां न बनें.
  • फिर कढ़ाई में तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा और हींग डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, उसमें अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए भून लें.
  • अब कढ़ाई में दही-बेसन का मिश्रण डालें और उसे लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं.
  • धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं. अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो, तो थोड़ा पानी डालकर एडजस्ट करें.
  • इसमें पापड़ के टुकड़े डालें और 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. पापड़ मसाले का स्वाद अच्छी तरह से सोख लेगा.
  • अंत में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें. लीजिए आपके लिए गरमा-गरम पापड़ की सब्जी तैयार है. इसे रोटी, पराठे या सादे चावल के साथ परोसें. इसका खट्टा-चटपटा स्वाद आपकी थाली का मजा दोगुना कर देगा.

Also Read: Banana Barfi Recipe: काजू और नारियल बर्फी को टक्कर देगी ये पके केले से बनी बर्फी, जानिए बनाने का तरीका 

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola